'C' अक्षर वाले होते हैं हर दिल अजीज

कल हमने आप को B अक्षर का महत्व बताया था आज हम आपको C का महत्व समझाते है। मुंबई की अंकशास्त्री श्रीमती ज्योतिमा शर्मा ने C वालों के विषय में बहुत ही रोचक जानकारियां दी। आईये जानते हैं क्या है वो रोचक बातें...

C का असर

यदि किसी लड़की या लड़के का नाम अंग्रेजी के C अक्षर से शुऱू होता है तो आप जान जाईये कि वो इंसान काफी मिलनसार और खुश दिल वाला है। ऐसे लोग सामाजिक क्रियाकलापों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसलिए ये हर दिल अजीज होते हैं।

लोग ऐसे लोगों के साथ दोस्ती रखना पसंद करते हैं। ये हर महफिल के जान होते हैं। ये नहीं होते तो लोग इन्हें खोजते हैं। इनके लिए लोगों की भावनाएं काफी मायने रखती है क्योंकि ये खुद भी काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये स्पष्ट बोलने वाले होते है लेकिन फिर भी ये जानबूझकर किसी का दिल नहीं दुखाते हैं।

ऐसे व्यक्ति प्यार पर काफी भरोसा रखते है। इनकी सेक्स लाईफ काफी अच्छी होती है, ये आसानी से किसी को भी अपने वश में कर लेते है लेकिन ये ईमानदार होते हैं। देखने में भी सी नाम के लोग काफी अच्छे होते है ।

इस अक्षर के लोग जो भी करियर चुनते हैं उसमें खासा कामयाब होते हैं क्योंकि इनके काम से ज्यादा इनके व्यवहार से लोग खुश होते हैं जिसका फायदा इनके अपने प्रोफेशनल लाईफ में भी आजीवन मिलता रहता है। लक्ष्मी जी की भी इन पर खासी मेहरबानी होती है। कुल मिलाकर ऐसे लोग काफी संपन्न होते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+