चीनी राशि बंदर: काफी फुर्तीले होते हैं ये लोग

अपनी चीनी राशि के बारे में जानने के लिए आपको बस इतना पता होना चाहिये कि आप किस वर्ष में पैदा हुए हैं। उसी के आधार पर आप अपनी राशि पता कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर हमने नीचे जिन वर्षों का उल्लेख किया है उनमें पैदा हुए लोगों की राशि वानर होती है-
2 फरवरी 1908 से 22 जनवरी 1909 तक।
20 फरवरी 1920 से 8 फरवरी 1921 तक।
6 फरवरी 1932 से 26 जनवरी 1933 तक।
12 फरवरी 1956 से 31 जनवरी 1957 तक।
29 जनवरी से 1968 से 16 फरवरी 1969 तक।
16 फरवरी 1980 से 5 फरवरी 1981 तक।
4 फरवरी 1992 से 22 जनवरी 1993 तक।
22 जनवरी से 2004 से 8 फरवरी 2005 तक।
इस राशि का तत्व धातु है तथा इसका नैऋत्यकोण पर विशेष प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक शारीरिक रूप से स्वस्थ्य व स्फूर्तिवान होते है एंव शरारतीपन इनके स्वभाव में विद्यमान होता है। ये विवेकवान, ज्ञानवान, जागरूक एंव अपनी धुन में रहने वाले होते है। ये कल्पनाशील, बुद्धिमान तथा अपने आस-पास के वातावरण सुखद बनाने के लिए कटिबद्ध रहते है।
ये अपनी बाल्यावस्था में किसके साथ क्या, कब और कैसी शरारत कर बैठे ये जान-पाना मुशिकल काम है। पढ़ने-लिखने में काफी समझदार व लग्नशील होते है तथा इनकी तार्किक शक्ति भी काफी प्रबल मानी जाती है। मित्रवत एंव संवेदनशील व्यवहार के कारण ये लोगों के ह्रदय को शीघ्र ही द्रवति कर लेते है। ये कोई भी कार्य करें, उसमें लाभ के अवसर तलाश ही लेते है।
इनके स्वभाव में अस्थिरता बनी रहता है जिसके कारण किसी कार्य को गम्भीरता से नहीं लेते है। ये अपनी छल-कपट वाली आदत से बाज नहीं आते है, इसी कारण इनके मित्र असंतुष्ट रहते है। ये छोटी से छोटी समस्या को देखकर काफी भयभीत हो जाते है, परन्तु इनका जीवन साथी धैर्यवान होता है, इसलिए ये घबराते नहीं है। दूसरों से अपना काम निकलवाने में इन्हे महारथ हासिल होती है।
धन वाले पुरूषों को दिगभ्रमित करने में ये लेशमात्र की भी देरी नहीं करते है। यदि कोई इन्हे अपमानित कर दे, तो वे इसे जीवन पर्यन्त भूलते नहीं है, और मौका मिलने पर बदला अवश्य लेते है। वानर राशि वाले जातकों की प्रतिभा तेज होती है, यह हास-परिहास करने में भी कुशल होते है। ये कवि, लेखक, फिल्म निर्माता, फैशन प्रेमी, कूटनीतिज्ञ, सफल व्यवसायी, राजनीतिज्ञ तथा कुशल वक्ता हो सकते है।












Click it and Unblock the Notifications