इन AI Tools से आप सीख सकते हैं बढ़िया इंग्लिश, कोचिंग-ट्यूशन किसी की नहीं होगी जरूरत
AI Tools For English: रोजगार से लेकर ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा तक के लिए अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी है। अच्छी अंग्रेजी सीखना प्रोफेशनल दुनिया में कम्युनिकेशन स्किल बेहतर करने के लिए भी जरूरी है। अच्छी बात यह है कि अब टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं और इसके लिए आपकी निर्भरता सिर्फ बड़े स्कूल-कॉलेजों और ट्यूशन पर नहीं है। कई एआई टूल्स ऐसे हैं जिनसे अंग्रेजी सीखी जा सकती है। ये टूल बिल्कुल फ्री हैं और आप इनका इस्तेमाल कर भाषा पर पकड़ बना सकते हैं।
नौकरी से लेकर उच्च शिक्षा तक में अंग्रेजी का ज्ञान होना बुनियादी शर्त है। यहां तक कि अगर आप क्षेत्रीय भाषाओं वाली फील्ड में काम कर रहे हैं, तब भी अंग्रेजी अच्छी हो या बाइलिंगुवल लोगों को ही प्राथमिकता मिलती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे टूल्स के बारे में जिनसे अच्छी अंग्रेजी सीख सकते हैं।

AI Tools For English: अंग्रेजी सीखने के लिए ये हैं आसान टूल
Beelinguapp: इस ऐप के बेसिक और प्री दो वर्जन है। बेसिक वर्जन पूरी तरह से फ्री है जबकि प्री के लिए सब्सक्रिप्शन लेना होता है। यह ऐप टेक्स्ट और ऑडियो दोनों मोड में है और आप अपनी सुविधा के मुताबिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप पर इंग्लिश स्टोरी और नॉवेल पढ़ सकते हैं। साथ ही, इसमें क्विज भी होते हैं जिसके जरिए अपनी प्रोग्रेस का आकलन कर पाएंगे।
यह भी पढे़ं: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
MakesYou Fluent: यह एक ऐसा टूल है जिसमें कम समय में बेसिक अंग्रेजी सीख सकते हैं। इस टूल में एआई ट्विटर होता है जो न सिर्फ आपको भाषा पर पकड़ बनाने में कोच की तरह मदद करेगा, बल्कि आपकी गलतियों को पकड़कर उनमें सुधार भी करेगा।
Knudge.me: अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अंग्रेजी सीखने के साथ ही मुहावरे, प्रोज वगैरह भी सीखने की इच्छा है, तो आपके लिए यह काम का टूल है। इस ऐप में अपनी प्रोग्रेस को भी मॉनिटर कर सकते हैं। यह ऐप वैसे तो फ्री है, लेकिन कुछ एडवांस फीचर के लिए आपको थोड़े पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
Duolingo: यह भाषा सीखने का बेहद लोकप्रिय एआई ऐप है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस गेमीफाइड है और यहां आपको सीखते हुए दिलचस्प अनुभव भी मिलेगा। अगर आप इंग्लिश के अलावा कोई और भाषा सीखना चाहते हैं तो यहां से सीख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Rakhi: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाएं यादगार, जानें क्या है इनमें खास












Click it and Unblock the Notifications