Artificial Intelligence के आने के बाद खत्म हो जाएगा बच्चों का एनिमेशन वर्ल्ड?

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल हर तरह की टेक्नोलॉजी के लिए हो रहा है। ऐसे रिसर्च भी चल रहे हैं कि एआई का इस्तेमाल आने वाले दिनों में मेडिकल सेक्टर में भी किया जा सकता है। एक सवाल यह भी है कि एआई की वजह से बहुत सी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसमें खास तौर पर एनिमेशन सेक्टर के खत्म होने को लेकर काफी बात हो रही है। बच्चों के लिए एनिमेशन की दुनिया बहुत खास रही है, लेकिन यह सवाल अब उठ रहा है कि क्या एनिमेशन वर्ल्ड अब गुजरे दौर की बात होगी।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस किसी भी काम को कुछ मिनटों में पूरा कर सकता है। मैन्युअल तरीके से जिस एनिमेशन वर्क को पूरा करने में 2 घंटे लगते हैं एआई उसे कुछ मिनटों में पूरा कर सकता है। पहले जो एनिमेटेड मूवी 6 महीने में बन पाती थी, एआई उसे कुछ ही घंटों या शायद एकाध हफ्ते में पूरा कर सकता है। हालांकि, इसके बाद भी यह नहीं कहा जा सकता है कि एआई की वजह से एनिमेशन की दुनिया खत्म हो जाएगी।

Artificial Intelligence

यह भी पढ़ें: AI In Health Care: हेल्थ केयर में तहलका मचाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डॉक्टरों की हो जाएगी छुट्टी?

Artificial Intelligence का असर पड़ेगा

AI टूल्स जैसे RunwayML, Pika, Sora, D-ID वगैरह स्क्रिप्ट से सीधे एनिमेशन बना सकते हैं। इसके लिए आपको बड़े स्टूडियो, साउंड इफेक्ट और बहुत से दूसरे फैंसी उपकरणों की भी जरूरत नहीं होती है। यह सच है कि अब पारंपरिक एनिमेशन के तरीके बदलेंगे। यही वजह है कि एनिमेशन एंड एआई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई भी कई संस्थाओं ने शुरू की है। पारंपरिक एनिमेशन के तरीके बदलेंगे और अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भरपूर इस्तेमाल होने लगेगा।

छोटे क्रिएटर्स को मौका मिलेगा

एआई की वजह से एनिमेशन काम काम करने वाले लोगों की नौकरी पूरी तरह से खत्म नहीं होगी। हालांकि, अब स्टूडियो या बड़ी टीम की ज़रूरत नहीं रहेगी। एक अकेला व्यक्ति भी AI की मदद से कहानी, वॉइस और विजुअल तैयार कर सकता है। इससे पर्सनलाइज्ड कंटेंट की तादाद बढ़ेगी।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बच्चे अब खुद भी एनिमेशन शॉर्ट स्टोरी तैयार कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे कि Netflix वगैरह आपको पसंद के मुताबिक कंटेंट सुझाएंगे। एआई का सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए इंसानी कल्पनाशक्ति की ही जरूरत होगी। यही वजह है कि इस सेक्टर में काम करने का तरीका बदलेगा, जिसका असर नौकरियों की संख्या और प्रकृति पर असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: AI Use In Election: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ही तय करेगा चुनावों की दिशा? जानें चुनावी प्रणाली पर AI का असर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+