Adani-Jio BP Strategic Deal: अब एक ही जगह मिलेगा प्रीमियम फ्यूल और बेस्ट सर्विस का डबल फायदा
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) और जियो-बीपी (रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड का परिचालन ब्रांड) ने भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ऑटो फ्यूल रिटेल अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए एक रणनीतिक समझौते की घोषणा की है।
इस साझेदारी के तहत ATGL के कुछ चयनित फ्यूल आउटलेट्स पर जियो-बीपी के उच्च प्रदर्शन वाले पेट्रोल और डीजल मिलेंगे, वहीं जियो-बीपी के आउटलेट्स पर ATGL की सीएनजी यूनिट्स लगाई जाएंगी। यह साझेदारी केवल ATGL के अधिकृत क्षेत्रों में लागू होगी।

क्या मिलेगा इस साझेदारी से उपभोक्ताओं को?
ग्राहकों को एक ही जगह पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसी पूरी ईंधन श्रृंखला मिल सकेगी। इससे न केवल उपभोक्ताओं को बेहतर विकल्प मिलेंगे, बल्कि फ्यूल रिटेलिंग का अनुभव भी अधिक सुविधाजनक और आधुनिक होगा।
दोनों कंपनियों का नेटवर्क और भविष्य की योजना
वर्तमान में ATGL देशभर में करीब 650 सीएनजी स्टेशन संचालित करता है जबकि जियो-बीपी का नेटवर्क लगभग 2000 आउटलेट्स का है। यह समझौता दोनों कंपनियों के वर्तमान और भविष्य के सभी आउटलेट्स को कवर करेगा और टिकाऊ विकास की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।
क्या बोले कंपनी प्रमुख?
जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बहुरिया ने कहा, 'यह साझेदारी हमें एक-दूसरे की ताकत का लाभ उठाने और ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला ईंधन उपलब्ध कराने का मौका देगी।' ATGL के सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा कि, हमारा उद्देश्य अपने आउटलेट्स पर उच्च गुणवत्ता वाली पूरी ईंधन श्रृंखला उपलब्ध कराना है।'












Click it and Unblock the Notifications