WhatsApp Meta AI से कैसे बनवाएं मनचाही इमेज? यहां जानिए ऐसे देना है फोटो बनवाने के लिए इंस्ट्रक्शन
Create AI Images on WhatsApp: अब तस्वीरें सिर्फ कैमरे से नहीं, आपकी कल्पना से भी बन सकती हैं - और वो भी सीधे WhatsApp पर। Meta ने अपने AI टूल को WhatsApp में इंटीग्रेट कर दिया है, जिससे अब आप सिर्फ एक मैसेज लिखकर वो इमेज पा सकते हैं जो आपने दिमाग में सोची है।
सोचिए, आप किसी समुद्र किनारे का सुंदर दृश्य चाहते हैं या बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच एक छोटी सी झोपड़ी - अब इसे गूगल पर ढूंढने की जरूरत नहीं, बस Meta AI को कहिए और कुछ ही पलों में वो इमेज आपके सामने होगी। इस सुविधा की खास बात यह है कि इसके लिए न तो कोई अलग ऐप डाउनलोड करना पड़ता है और न ही किसी तकनीकी ज्ञान की जरूरत है। WhatsApp यूजर्स अब अपने फोन में सीधे AI की मदद से इमेज तैयार कर सकते हैं, वो भी हिंदी में!

Meta AI का बटन कहां मिलेगा?
WhatsApp में Meta AI का आइकन एक नीले-बैंगनी रंग के गोल चिन्ह के रूप में दिखता है। यह आइकन आपको चैट के अंदर या चैट लिस्ट में ऊपर दिखेगा। अगर आइकन न दिखे तो किसी चैट में जाकर @Meta AI टाइप करें और इसे सिलेक्ट करें।
ये भी पढ़ें: AI Use In Election: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ही तय करेगा चुनावों की दिशा? जानें चुनावी प्रणाली पर AI का असर
कैसे बनाएं AI फोटो?
- Meta AI को खोलें।
- टाइप करें: /imagine या "imagine..." और अपनी पसंद का सीन लिखें। उदाहरण: /imagine एक शांत समुद्र किनारे सूर्यास्त का दृश्य जहां नारियल के पेड़ हों
- फिर सेंड आइकन (चमक वाले कागज के हवाई जहाज जैसा) पर टैप करें।
- कुछ सेकंड में AI एक खूबसूरत इमेज तैयार कर देगा।
इमेज को एडिट भी कर सकते हैं
Meta AI पर आप अपनी फोटो भी भेजकर उसमें बदलाव कर सकते हैं।
कैमरा आइकन पर टैप करें, फोटो अपलोड करें और बताएं कि उसमें क्या बदलाव चाहिए। फिर सेंड करें - और तैयार है नया रूप।
फोटो को सेव या शेयर कैसे करें?
बनी हुई इमेज पर तीन डॉट्स पर टैप करें। यहां से आप इमेज को डाउनलोड कर सकते हैं या सीधा किसी को भेज सकते हैं।
बेहतर रिजल्ट के लिए टिप्स
- जितना ज्यादा डिटेल देंगे, फोटो उतनी अच्छी बनेगी।
- अगर पहली इमेज पसंद न आए, तो रिप्लाई में और डिटेल देकर दोबारा ट्राय करें।
- यह सुविधा हिंदी, अंग्रेज़ी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: WhatsApp ने चुपचाप लॉन्च किया कमाल का AI टूल, अब ढेरों अनरीड मैसेज पढ़ना होगा बहुत आसान












Click it and Unblock the Notifications