बस एक कमांड से मिनटों में बन जाएगा म्यूजिक और डायलॉग के साथ वीडियो, क्या है Google का लेटेस्ट AI Veo 3?
Google Launches Veo 3 Video Generator: अब टेक्नोलॉजी का कमाल इस मुकाम तक पहुंच चुका है जहां सिर्फ कुछ शब्दों से एक पूरा वीडियो तैयार हो सकता है। और वह भी आवाज़, म्यूजिक और कैरेक्टर्स के साथ! गूगल ने अपने लेटेस्ट AI इनोवेशन Veo 3 को जनता के लिए पेश कर दिया है।
इस क्रांतिकारी फीचर को अब Gemini ऐप में शामिल कर लिया गया है, जिससे यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट लिखकर 8 सेकंड तक के फोटोरियलिस्टिक वीडियो तैयार कर सकते हैं। चाहे कॉफी मग में गिरती क्रीमी कॉफी हो या कोई खास सीन जिसमें पात्र बोल रहे हों - सब कुछ अब चंद सेकेंड में मुमकिन है। गूगल इस तकनीक को और बेहतर बनाने के लिए यूजर्स से सीधे फीडबैक भी ले रहा है।

अब केवल टेक्स्ट से बनेगा वीडियो
गूगल ने मई 2025 में अपने I/O इवेंट के दौरान Veo 3 नाम का एडवांस वीडियो जेनरेटर टूल पेश किया था। अब यह टूल आम लोगों के लिए भी उपलब्ध हो गया है। गूगल ने इसे अपने Gemini ऐप में शामिल कर दिया है, जिससे अब यूजर्स केवल टेक्स्ट लिखकर फोटोरियलिस्टिक वीडियो तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Air India: नहीं रूक रहा AI की खामियों का सिलसिला,अब वाशिंगटन जाने वाले प्लेन में आई खराबी
8 सेकंड के वीडियो में होगी बैकग्राउंड, साउंड और डायलॉग
Veo 3 की मदद से यूजर 8 सेकंड के छोटे-छोटे वीडियो बना सकते हैं, जिनमें बैकग्राउंड म्यूजिक, साउंड इफेक्ट्स और डायलॉग जैसी चीजें भी जोड़ी जा सकती हैं। उदाहरण के लिए, आप Gemini को कह सकते हैं कि वह एक ऐसा वीडियो बनाए जिसमें कॉफी एक मग में डाली जा रही हो और उस पर क्रीम की परत के साथ "Gemini" नाम उभरा हुआ दिखे। कुछ ही सेकंड में यह वीडियो बनकर तैयार हो जाता है, जिसमें कप में तरल गिरने की आवाज भी होती है।
इमेज से भी बनेगा वीडियो
इस टूल में सिर्फ टेक्स्ट से ही नहीं, बल्कि इमेज को भी वीडियो में बदला जा सकता है। यह सुविधा यूजर्स को और अधिक क्रिएटिव बनाने में मदद करेगी। हालांकि, हर AI-जेनरेटेड वीडियो में एक नजर आने वाला वॉटरमार्क और एक डिजिटल SynthID वॉटरमार्क भी जोड़ा जाएगा, ताकि इनका गलत इस्तेमाल न हो सके।
यूजर फीडबैक से होगा सुधार
गूगल ने कहा है कि वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए यूजर्स से फीडबैक लिया जाएगा। वीडियो के नीचे 'थम्ब्स अप' और 'थम्ब्स डाउन' जैसे ऑप्शन दिए जाएंगे, ताकि लोग अपनी राय दे सकें।
पहले हुई थी आलोचना, अब संभलकर कदम रख रहा है गूगल
गौरतलब है कि जब गूगल ने 2024 की शुरुआत में Imagen नाम से इमेज जेनरेटर लॉन्च किया था, तब उसे काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। गलत चेहरों और असत्य दिखावे को लेकर लोगों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद गूगल ने फीचर को सुधार कर दोबारा लॉन्च किया। अब वह Veo 3 को भी यूजर की राय से और बेहतर बनाना चाहता है।
सिर्फ AI Pro सब्सक्राइबर्स को मिलेगा फायदा
Veo 3 फिलहाल केवल Google AI Pro यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। इस सब्सक्रिप्शन की कीमत ₹1,950 प्रति माह है। हालांकि, गूगल की ओर से एक महीने का फ्री ट्रायल भी दिया जा रहा है। इस सब्सक्रिप्शन में Veo 3 के अलावा Notebook LM (रिसर्च और राइटिंग टूल), Whisk (इमेज को वीडियो में बदलने वाला टूल), Flow (फिल्ममेकिंग के लिए) और 2TB क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
ये भी पढ़ें: गांव से 'ग्लोबल' तक! AI से हर कोई बन रहा है सोशल मीडिया क्रिएटर, ये टूल्स बदल सकते हैं आपकी भी किस्मत












Click it and Unblock the Notifications