ट्रैक पर हाथियों की मौत रोकने के लिए Artificial Intelligence का होगा प्रयोग, रेलवे का बड़ा कदम
Artificial Intelligence Use: रेलवे ट्रैक पर टकराने की वजह से हाथियों की मौत की कई घटनाएं हुई हैं। इन्हें रोकने के लिए रेलवे और वन विभाग ने कई कदम उठाए हैं। अब हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे और वन विभाग ने मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल का फैसला किया है। केंद्र सरकार ने इस तकनीक का इस्तेमाल पूरे देश में लागू करने का फैसला किया है।
तमिलनाडु के कोयटंबूर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल रेलवे ट्रैक पर किया था। इस तकनीक का फायदा देखते हुए अब केंद्र सरकार इसे पूरे देश में लागू करने वाली है। झारखंड में इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हाथियों के संरक्षण के लिए किया जाएगा। झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) डॉ. पारितोष उपाध्याय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वन विभाग और दक्षिण पूर्व रेलवे मिलकर इस योजना को अमल में ला रहे हैं।

कोयटंबूर में Artificial Intelligence तकनीक का हुआ था इस्तेमाल
तामिलनाडु वन विभाग ने फरवरी 2024 में मडुक्काराई रेंज में AI-सक्षम अलर्ट सिस्टम (इंटर-रनिंग सिस्टम) लागू किया गया था। इसने एक वर्ष में 5,000 से अधिक अलर्ट जनरेट किए, जिससे हाथी और ट्रेन के टकराव की कोई घटना नहीं हुई। एआई तकनीक की मदद से हाथियों के ट्रैक के आसपास आने से पहले ही अलर्ट मिल जाता है और उन्हें डायवर्ट किया जाता है।
यह भी पढ़ें: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेल भी करेगा AI का इस्तेमाल
NEFR क्षेत्र में भारतीय रेलवे ने रैंपस के साथ समझौता करते हुए इंट्रिय्शून डिटेक्शन सिस्टम (IDS) स्थापित किया गया है। यह ऑप्टिकल फाइबर आधारित सेंसर और AI-सॉफ़्टवेयर का उपयोग करता है। इससे जैसे ही वन्य जीव अपनी सीमा पार करते हैं, अलर्ट जारी हो जाता है। यह एक तरीके से ट्रैकर का काम करता है। इस तकनीक के इस्तेमाल से सघन वन्य जीव वाले इलाकों में होने वाली दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
केंद्र सरकार योजना बना रही है कि इस प्रणाली को देशभर के हाथी मार्गों तक विस्तारित किया जाए। योजनाओं में ड्रोन पैट्रोल, थर्मल कैमरा और AI-सिस्टम के तहत सतत निगरानी शामिल है, जिससे संख्या में बढ़ते हाथी-टनल टकराव को रोका जा सके।
यह भी पढ़ें: AI Use In Coolie: रजनीकांत की फिल्म का म्यूजिक हुआ है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार, चैटजीपीटी ने लिखा गाना!












Click it and Unblock the Notifications