कैसी है AI की दुनिया: अगर आप भी करते हैं इसका इस्तेमाल जो जान लीजिए उसके फायदें और नुकसान
Artificial Intelligence Use: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज के युग में तकनीकी प्रगति का एक जरूरी हिस्सा बन गई है। यह इंसानों की तरह सोचने, समझने, व्यवहार करने और फैसला लेने में सक्षम है। AI के कई फायदे हैं जैसे तेज डाटा एनालिसिस, स्वचालित कार्य, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योगों में सुधार करना। वहीं इसके कुछ नुकसान भी हैं, जैसे बेरोजगारी की आशंका, डेटा गोपनीयता का खतरा और नैतिक दुविधाएं। अगर इसका इस्तेमाल सोच-समझकर और सीमाओं के भीतर किया जाए, तो AI समाज के लिए वरदान बन सकता है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारे जीने और काम करने के तरीके को बदल रहा है, यह हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। आज हमारे पास सिरी और एलेक्सा जैसे अलग-अलग तरह के AI और पावरफुल टूल मौजूद हैं। वर्तमान में AI उद्योगों और समाज को उल्लेखनीय रूप से एक नया रूप दे रहा है।

▶️ AI के फायदें क्या-क्या हैं?
1. स्वचालन और कार्यकुशलता में वृद्धि
AI जिस प्रकार से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोग हो रहा है उसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह जटिल कार्यों को स्वचालित कर सकता है। यह कारखानों, खदानों,ऑफिसों और सेवा क्षेत्रों में काम को तेज और अधिक कुशलता कर रहा है।
2. नवाचार (इनोवेशन)
AI को अपनाने से कई तकनीकी क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा है। AI की सहायता से निरंतर सुधार और रचनात्मकता का माहौल भी बनता है। ऑटोमोटिव उद्योग में, AI सेल्फ-ड्राइविंग कारों के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
3. स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति
AI चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला रहा है। यह रोगों का जल्दी निदान, चिकित्सा छवियों का विश्लेषण, और व्यक्तिगत दवाइयों की योजना बनाने में मदद करता है। AI आधारित टेलीमेडिसिन दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहायक है।
4. शिक्षा में सुधार
समय के साथ-साथ AI शिक्षा के क्षेत्रों में भी लाभकारी सिद्ध हो रहा है। यह छात्रों के सीखने के तरीके को समझकर व्यक्तिगत शिक्षण सामग्री प्रदान कर सकता है। वर्चुअल ट्यूटर और स्मार्ट क्लासरूम के प्रयोग से शिक्षा अधिक रोचक और प्रभावी भी बनाई जाती है। जिससे किसी भी कठिन विषय को सरल रूप से समझाया जा सके।
5. बेहतर डाटा विश्लेषण और निर्णय लेना
AI बड़ी मात्रा में डाटा का विश्लेषण कर सकता है, पहले यही कार्य करने के लिए अधिक समय और श्रम की आवयश्कता होती थी परन्तु अब AI सरे काम करने में अकेले सक्षम है। AI सही आधार पर सटीक निर्णय ले सकता है। वित्तीय संस्थान, विपणन कंपनियां, और सरकारें AI का उपयोग डाटा से जानकारी निकालने और नीतियां बनाने के लिए करती हैं।
6. सुरक्षा और आपदा प्रबंधन
AI आधारित सिस्टम खतरा पहचानने, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी गतिविधियों, साइबर सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं के प्रबंधन में मदद करते हैं।
7. रोजमर्रा के जीवन में सहायक
हमारे स्मार्टफोन, वॉइस असिस्टेंट (जैसे सिरी, गूगल असिस्टेंट), और स्मार्ट होम डिवाइस AI के उदाहरण हैं। यह हमारे दैनिक कार्यों को आसान बनाते हैं। AI की मदद से हम अपनी दिनचर्या बेहतर ढंग से प्रबंधित कर सकते हैं।
▶️ AI के नुकसान क्या-क्या हैं?
1. रोजगार पर प्रभाव और बेरोजगारी
हम अभी से AI और ऑटोमेशन के बढ़ते प्रभाव से बहुत से पारंपरिक रोजगार खत्म होते देख रहे हैं। रोबोटिक्स और AI तकनीक इंसानी मेहनत को लगातार कम कर रही है, जिससे कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। यह खासकर उन क्षेत्रों में पाया जा रहा है जहाँ रूटीन और दोहराए जाने वाले कार्य होते हैं, जैसे मैन्युफैक्चरिंग, डेटा एंट्री, ग्राहक सेवा आदि। विश्व आर्थिक मंच का कहना है कि 2025 तक, AI 85 मिलियन नौकरियों को खत्म कर देगा , जबकि 97 मिलियन नई नौकरियां सामने आएंगी।
2. पूर्वाग्रह और भेदभाव
AI सिस्टम्स को प्रशिक्षित करने के लिए जिस डेटा का इस्तेमाल होता है, वह अक्सर मानवीय पूर्वाग्रह से ग्रस्त होते हैं। जिसके कारण AI भी भेदभावपूर्ण निर्णय ले सकता है, जो जाति, लिंग, धर्म, या सामाजिक वर्ग के आधार पर अन्यायपूर्ण हो सकता है।
3. निजता का हनन
AI तकनीक बड़ी मात्रा में व्यक्तिगत डेटा पर निर्भर करती है। AI को जिस मात्रा में डेटा की आवश्यकता होती है, उससे गोपनीयता से जुड़े मुद्दे हमेशा उठते रहते हैं, जिन्हें उचित सुरक्षा उपायों के माध्यम से संबोधित करना ज़रूरी है । AI के माध्यम से लोगों की गतिविधियों, पसंद-नापसंद, व्यवहार और निजी जानकारी आसानी से पता लगाई जा सकती हैं।
4. तकनीकी सीमाएं और गलतियां
AI सिस्टम कभी-कभी गलत परिणाम भी दे सकते हैं, खासकर जब उनके पास कम या असंगत डेटा हो। जैसे-जैसे AI सिस्टम महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे का हिस्सा बनता जा रहा है , वे कई नई सुरक्षा चुनौतियाँ भी पेश कर रहा हैं।
5. रचनात्मकता की कमी
AI की क्षमता को देखते हुए कंप्यूटर कोड से लेकर विज़ुअल आर्ट तक सब कुछ बनाने का काम सौंपा गया है, लेकिन AI मानव बुद्धि से अलग है क्योंकि इसमें मौलिक विचार का अभाव है। कई विशेषज्ञों का कहना है की, AI के पास सीमित बुद्धि है। यह जानता है कि इसे क्या जानने के लिए प्रोग्राम और प्रशिक्षित किया गया है। यह अपने स्वयं के एल्गोरिदम और डेटा को ग्रहण करता है। AI में रचनात्मकता, प्रेरणा और सोचने के नए तरीकों के लिए मनुष्यों जैसी क्षमता नहीं होती है।
6. सहानुभूति का अभाव
मशीनों में भावनाएं नहीं होती है। एआई को निराशा जैसी मानवीय भावनाओं को पहचानना सिखाया जा सकता है , लेकिन मशीन सहानुभूति नहीं रख सकती और न ही उसे महसूस कर सकती है। मनुष्य ऐसा कर सकते हैं, जिससे हमें कार्यस्थल सहित कई क्षेत्रों में हमारे सहकर्मियों और मित्रो का साथ मिलता है।
7. डीप फेक और अन्य धोखाधड़ी गतिविधियां
AI ने कामों को जीतना सरल बनाया है उतना ही यह लोगों के लिए जोखिमभरा साबित भी हो रहा है। हैकर्स, षड्यंत्रकारी और अन्य लोग अपनी नापाक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं। वे इस तकनीक का उपयोग तेजी से परिष्कृत फ़िशिंग ईमेल और अन्य साइबर हमलों के लिए करते हैं। वे लोगों की डीप फेक फोटों/विडियो का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल या बदनाम करने की कोशिश भी करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications