Artificial Intelligence का फायदा स्मार्ट प्रोफेशनल ही उठा पाएंगे? मल्टीवर्स की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
Artificial Intelligence News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर इस वक्त काफी बातें हो रही हैं। कुछ लोगों को आशंका है कि आने वाले समय में इसकी वजह से बहुत सी नौकरियां खत्म हो जाएंगी। कुछ लोगों का कहना है कि अब इंसानी बुद्धिमत्ता की जरूरत नहीं बचेगी। हालांकि, यह सब अनुमान ही हैं और एआई का प्रभाव अलग-अलग सेक्टर में अलग हो सकता है। एक बात तो तय है कि एआई कभी इंसानी विवेक की जगह नहीं ले सकता है। मल्टीवर्स की ताजा रिपोर्ट में भी इसकी ही पुष्टि की गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि AI सही और बेहतर इस्तेमाल वही लोग कर पाएंगे, जो ह्यूमन स्किल्स को तेजी से बढ़ाते रहेंगे। AI को इस्तेमाल करने लिए एनालिटिकल रीजनिंग जैसी स्किल का होना जरूरी है। आसान शब्दों में कहें, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल वही लोग बेहतर तरीके से कर सकते हैं, जो स्मार्ट हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लगातार मानवीय क्षमता को कमजोर कर रहा है।

Artificial Intelligence के इस्तेमाल के लिए दिमाग लगाना जरूरी
मल्टीवर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि AI मानवीय क्षमताओं को कमजोर कर रहा है और इसका असर बड़े पैमाने पर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर समय रहते ह्यूमन स्किल को निखारने पर काम नहीं किया जाता है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोई अर्थ नहीं बचेगा। एआई से सवाल पूछने हों या उसके जवाब का विश्लेषण करना हो, इसके लिए सही स्किल का होना जरूरी है। मल्टीवर्स के अधिकारी चीफ लर्निंग ऑफिसर गैरी ईमरमैन का कहना है कि एआई का इस्तेमाल करते हुए सतर्क रहना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!
AI के इस्तेमाल के लिए करना होगा स्किल में सुधार
उन्होंने कहा कि लोग AI टूल्स पर लोग लाखों रुपये खर्च कर रहे हैं, लेकिन इसे सिर्फ एक तकनीक या गैजेट की तरह नहीं समझना चाहिए। गैरी ईमरमैन ने कहा, 'इस बात को पूरी दुनिया को समझना होगा कि तकनीक के इस्तेमाल और उसके बेहतर नतीजों के लिए इंसानी स्किल को बढ़ाना जरूरी है। इस तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकें, इसके लिए जरूरी है कि एआई का कैसे, कितना इस्तेमाल करना है वगैरह की जानकारी रखें।'
उन्होंने कहा कि इसके अलावा, यह भी पता होना चाहिए कि हमारे पास कौन सी ऐसी स्किल होनी चाहिए, जिससे एआई का इस्तेमाल करने पर बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। इसका मतलब है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए इंसानों का भी इंटेलिजेंस होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: AI Rakhi: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाएं यादगार, जानें क्या है इनमें खास












Click it and Unblock the Notifications