आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना दिव्यांगों का नया सहारा, जानिए कैसे AI उनके ज़िंदगी की दिशा बदल रही है?
How AI is improving the lives disabilities: आज के दौर में तकनीक सिर्फ जीवन को आसान नहीं, बल्कि समावेशी (inclusive) भी बना रही है। खासकर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एक क्रांति साबित हो रहा है। जहां पहले शारीरिक, श्रवण, दृष्टि या मानसिक अक्षमता वाले लोग समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में कठिनाई महसूस करते थे, वहीं अब AI की मदद से वे न केवल स्वतंत्र जीवन जी पा रहे हैं, बल्कि सशक्त और आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं। चाहे रास्ता पहचानना हो, किताब पढ़ना हो, बातचीत समझना हो या अपनी बात रखना AI अब हर चुनौती को एक समाधान में बदल रहा है। यह तकनीक अब संवेदना के साथ जुड़ चुकी है, जो हर उस इंसान को ताकत दे रही है जिसे दुनिया कभी 'कमज़ोर' मानती थी। इस रिपोर्ट में जानिए आज की दुनिया में तकनीक सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि समावेशिता (inclusivity) का माध्यम बन चुकी है।
श्रवण (सुनने) में अक्षम लोगों के लिए
रियल-टाइम सबटाइटलिंग: Google, Microsoft और Otter.ai जैसे AI टूल्स अब रियल-टाइम में बोलचाल को टेक्स्ट में बदल सकते हैं। यानी, कोई कुछ बोले और स्क्रीन पर तुरंत उसका टेक्स्ट आ जाए।
उदाहरण: एक बधिर छात्र अब लेक्चर सुन नहीं सकता, लेकिन AI सबटाइटलिंग से क्लास के हर शब्द को पढ़ सकता है।
AI साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर: AI अब साइन लैंग्वेज को पहचानकर उसे वॉयस या टेक्स्ट में बदल सकता है और उल्टा भी।

दृष्टिहीन लोगों के लिए
AI नेविगेशन ऐप्स: "Be My Eyes, Seeing AI" (Microsoft), और Lookout जैसे ऐप्स AI की मदद से कैमरे के ज़रिए आसपास की चीज़ें बताने, सड़क पार कराने, और लोगों को पहचानने में मदद करते हैं।
उदाहरण: कोई नेत्रहीन व्यक्ति अब सड़क पर चलकर भी पहचान सकता है कि सामने ATM है या सब्ज़ी वाला।
टेक्स्ट-टू-स्पीच / ऑब्जेक्ट डिटेक्शन: कोई फोटो या टेक्स्ट AI को दिखाओ, वह बोलकर बताएगा: यह एक दूध का पैकेट है या यह बिल ₹450 का है।
शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के लिए
वॉइस कमांड और AI असिस्टेंट: AI से चलने वाले स्मार्ट असिस्टेंट (जैसे Alexa, Siri, Google Assistant) की मदद से वे लाइट, पंखा, फोन कॉल, म्यूजिक, टीवी, दरवाज़ा - सब कंट्रोल कर सकते हैं।
उदाहरण: अगर किसी का हाथ नहीं चलता, तो सिर्फ बोलकर कमरे की लाइट ऑन कर सकता है।
AI-चालित व्हीलचेयर: अब AI आधारित व्हीलचेयर आंखों की हरकत या आवाज़ से चल सकती है, जो ज्यादा गतिशीलता देती है।
ये भी पढ़ें AI Mehndi Designs: सबसे खास होगी आपकी मेहंदी, ChatGPT से झटपट क्रिएट करें सिंपल और ट्रेंडी डिजाइन
बौद्धिक और संज्ञानात्मक विकलांगता (Autism, Dyslexia)
पर्सनल AI ट्यूटर: AI बच्चों को धीरे, स्पष्ट और रिपीट कर-करके पढ़ा सकता है जिससे ऑटिज़्म और डिस्लेक्सिया वाले बच्चों को समझने में आसानी होती है।
उदाहरण: ChatGPT जैसे टूल को निर्देश दो: 10 साल के ऑटिस्टिक बच्चे को गणित समझाओ और ये उसी के अनुसार टोन और भाषा अपनाता है।
ये भी पढ़ें AI Partners In Future: रोबोट्स बनेंगे दोस्त, जानें AI गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने के दावों में कितना दम?












Click it and Unblock the Notifications