AI Partners In Future: रोबोट्स बनेंगे दोस्त, जानें AI गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड बनाने के दावों में कितना दम?
AI Partners In Future: तकनीक की तेज़ी से बढ़ती दुनिया में अब रिश्तों की परिभाषाएं भी बदल रही हैं। डेटिंग ऐप्स और ब्लाइंट डेट के बाद अब आर्टिफिशियल एजेंसी की दुनिया में पार्टनर और दोस्त की जरूरत भी एआई पूरा करेगा। इंसान और मशीन के बीच की दूरी अब साथी की जरूरत में भी मिटने वाली है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में जी रही दुनिया में भावनाओं, संवाद और संबंधों की जरूरतें भी कुछ हद तक एआई के कंपैनियन ऐप्स पूरा कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या भविष्य में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) हमारे गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बन सकते हैं? क्या हम रोबोट्स को भी दोस्त बना पाएंगे? जानें इन सवालों का जवाब
AI Partners In Future: भावनाओं की जरूरत करेगा पूरा?
दुनिया भर में पहले ही कई ऐसे AI चैटबॉट्स, ऐप्स और वर्चुअल अवतार सामने आ चुके हैं जो इंसानों की तरह बातें करते हैं। विज्ञान के बनाए रोबोट्स इंसानों की तरह सहानुभूति दिखाते हैं और अकेलेपन का हल बनते जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर कैरेक्टर AI ऐप भी इसी तरह की एक ऐप है जिसे दिसंबर 2024 तक 1.9 करोड़ बार डाउनलोड किया। यह एक कंपैनियन ऐप है। इसी तरह से Replika जैसे ऐप्स अपने यूजर्स को भावनात्मक सहारा देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। कुछ देशों में तो लोग इन वर्चुअल पार्टनर्स के साथ शादी जैसे रिश्ते तक बनाने लगे हैं।

यह भी पढ़ें: MMMUT : डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर निदेशक ने बताई ये खास बातें
AI Partners In Future पर क्या है विशेषज्ञों की राय
विशेषज्ञों का मानना है कि जैसे-जैसे AI में मानवीय व्यवहार, चेहरे के हाव-भाव और आवाज़ की नकल करने की क्षमता बढ़ेगी, वैसे-वैसे इंसान इन मशीनों से जुड़ाव महसूस करने लगेंगे। अकेलेपन, सामाजिक दबाव या निजी कारणों से कई लोग AI पार्टनर को एक सुविधाजनक विकल्प मान सकते हैं। सोशियोलॉजिस्ट डॉ. रानी टोकस का कहना है कि आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग तनाव और अकेलेपन से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में लोगों की निर्भरता पार्टनर और भावनात्मक संतुलन के लिए भी एआई ऐप्स पर पड़ सकती है।
हालांकि, इस पर सामाजिक और नैतिक सवाल भी उठते हैं। क्या एक मशीन सच्ची भावना दे सकती है? क्या रिश्ते में पारदर्शिता और समझ सिर्फ इंसानों तक सीमित है? विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अगर इंसान AI पर भावनात्मक रूप से बहुत अधिक निर्भर हो जाएं, तो यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हालांकि, मानवीय भावना और स्पर्श जैसी जरूरतों को एआई पूरा कर पाएगा, इसकी संभावना कम ही लगती है।
यह भी पढ़ें: 'मानव रहित वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल', अखनूर एनकाउंटर पर मेजर जनरल ने बताई रणनीति












Click it and Unblock the Notifications