AI करेगा अब पंडित-पादरी और मौलवी का काम, जानें आर्टिफिशियल एजेंसी का यह करिश्मा
AI Tools For Religious Work: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल आज बहुत तरह के कामों के लिए हो रहा है। बिजनेस करने से लेकर ट्रेडिंग और कंटेंट क्रिएशन के अलावा, ऑफिशियल मेल लिखने और जवाब देने तक के लिए एआई टूल का इस्तेमाल करते हैं। कंटेंट क्रिएशन के लिए चैटजीपीटी और जेमिनी जैसे टूल्स मेटा टैग और थंबनेल तक सुझा रहे हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस बुजुर्गों या धार्मिक मामलों में रुचि रखने वालों के लिए काम का नहीं है। पंडित, पादरी और मौलवी के काम भी एआई टूल्स बेहतरीन ढंग से निपटा रहे हैं।
AI Tools For Religious Work: धार्मिक किताबों का अनुवाद
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से कुंडली बनाने, मैच मेकिंग और पाम रीडिंग अब लोकप्रिय विकल्प बन गए हैं। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों की भाषाओं को समझने, अनुवाद करने और उनकी व्याख्या करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग धर्मों के प्राचीन धार्मिक ग्रंथ संस्कृति, हिब्रू, पाली जैसी भाषाओं में हैं। उनका अनुवाद सीमित मात्रा में ही उपलब्ध है। धार्मिक किताबें और साहित्य किसी समाज और धार्मिक समूह को समझने का अहम जरिया हैं। अब इसके लिए आपको धर्मगुरुओं की शरण या भाषा के जानकारों के पास जाने की जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बना दिव्यांगों का नया सहारा, जानिए कैसे AI उनके ज़िंदगी की दिशा बदल रही है?
- AI संस्कृत, बाइबिल हिब्रू और अरबी को दुनिया की बड़ी आबादी तक पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। MIT, DeepMind जैसी कंपनियां AI से वेदों, उपनिषदों, बाइबिल और कुरान को मशीन लर्निंग से पढ़ा रही हैं
संस्कृत, लैटिन और प्राचीन भाषाओं की AI बेस्ड एंट्री से धार्मिक किताबें पढ़ने की इच्छा रखने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी।
- AI का इस्तेमाल भारत में बहुत से स्कूलों में बच्चों तक संस्कृत श्लोक, वेदों की शिक्षा के लिए किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मंत्र उच्चारण सुधारने वाले ऐप्स का इस्तेमाल भी लोग बच्चों को धार्मिक शिक्षा देने के लिए कर रहे हैं। रामायण, महाभारत की AI ऑडियो स्टोरीज मशीन लर्निंग के जरिए तैयार की जा रही हैं।
- AI टूल्स के जरिए बाइबल, तनखा जैसे ग्रंथों का आप आसान भाषा में अनुवाद मिनटों में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा, किसी धर्म विशेष की प्रथाएं, उपासना का तरीका भी जान सकते हैं। जैसे कि मान लीजिए कि आपको जानना है कि यहूदियों में विवाह से पहले कौन सी धार्मिक रस्में होती हैं? चैट जीपीटी या किसी दूसरे टूल में आप अपना सवाल स्पष्ट भाषा में लिखें और आपको प्वाइंटवार सारी जानकारी मिलेगी।
- जैसे कि विवाह से पहले रोका की तरह यहूदियों में वॉर्ट की रस्म होती है। हिंदुओं में जैसे देवों और पितरों की पूजा होती है उसी तरह यहूदियों में शुद्धिकरण स्नान होता है जिसमें अपने पूर्वजों को याद किया जाता है और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।
हालांकि, एआई का इस्तेमाल करते हुए यह बात ध्यान रखना चाहिए कि यह मशीन लर्निंग का एक माध्यम है और इसमें भी त्रुटियां हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें: AI की पढ़ाई करना चाहते हैं? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नई नौकरी करनी है? पढ़ें इसे और फिर बढ़ें आगे












Click it and Unblock the Notifications