Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

AI की पढ़ाई करना चाहते हैं? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए नई नौकरी करनी है? पढ़ें इसे और फिर बढ़ें आगे

AI Jobs and Courses: 21वीं सदी की सबसे क्रांतिकारी तकनीकों में से एक है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)। ये तकनीक अब केवल फिल्मों या रिसर्च लैब्स तक सीमित नहीं है बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। चाहे वो मोबाइल का वॉयस असिस्टेंट हो या ऑनलाइन शॉपिंग में दिखने वाले सुझाव हों।

नौकरियों की दुनिया में AI से बड़ा बदलाव
बैंकिंग सेक्टर में फ्रॉड डिटेक्शन से लेकर ऑटोमेशन से चलने वाले कारखाने, हर जगह आजकल AI अपना असर दिखा रहा है। AI न सिर्फ जीवन को आसान बना रहा है, बल्कि नौकरियों की दुनिया में भी बड़ा बदलाव ला रहा है।

AI Jobs and Courses

AI से नौकरियों और करियर के ऑप्शन

-जहां एक ओर ये कुछ पारंपरिक नौकरियों को बदल रहा है, वहीं दूसरी ओर नई तरह की नौकरियों और करियर ऑप्शन भी पैदा कर रहा है, जो पहले कभी मौजूद नहीं थे। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि एआई के क्षेत्र में कौन-कौन से नए करियर विकल्प खुल रहे हैं और उनमें सफल होने के लिए किन स्किल्स और कोर्सेस की जरूरत है।

-आइए आपको बताते हैं कि AI के चलते कौन-सी नई नौकरियां उभर रही हैं और अगर आप इस फील्ड में भविष्य बनाना चाहते हैं तो किस तरह की पढ़ाई, ट्रेनिंग और कोर्सेस आपके लिए जरूरी होंगे।

AI के जरिए कौन-कौन सी नई नौकरियां बन रही हैं?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से अब नई-नई प्रोफेशनल नौकरियां उभर कर सामने आ रही हैं, जो पहले अस्तित्व में नहीं थीं।

1. AI/ML Engineer (एआई/एमएल इंजीनियर)

मशीन लर्निंग मॉडल डिजाइन और ट्रेन करने वाले प्रोफेशनल्स

Python, TensorFlow, PyTorch जैसे टूल्स का इस्तेमाल

2. Data Scientist

डेटा से इनसाइट्स निकालने और बिजनेस निर्णयों के लिए मॉडल विकसित करने में विशेषज्ञ

3. Prompt Engineer

जनरेटिव AI टूल्स (जैसे ChatGPT, Gemini) से सर्वोत्तम रिजल्ट पाने के लिए उपयुक्त 'प्रॉम्प्ट्स' डिजाइन करने वाला विशेषज्ञ

4. AI Product Manager

AI आधारित प्रोडक्ट्स की रणनीति, डिजाइन और विकास को लीड करने वाला विशेषज्ञ

5. Computer Vision Engineer

इमेज और वीडियो प्रोसेसिंग पर आधारित एआई एप्लिकेशन (जैसे फेस रिकग्निशन, सेल्फ-ड्राइविंग कोर्स) के लिए

6. Natural Language Processing (NLP) Expert

भाषा को समझने और जनरेट करने वाले AI सिस्टम डेवलप करने वाले प्रोफेशनल

7. AI Ethics Specialist

यह सुनिश्चित करना कि AI सिस्टम निष्पक्ष और नैतिक हो

8. Chatbot Developer

कंपनियों के लिए स्मार्ट वर्चुअल असिस्टेंट और कस्टमर सर्विस चैटबॉट बनाना

9. AI Trainer / Annotator

AI मॉडल को ट्रेन करने के लिए डेटा लेबल करना और इंसानी फीडबैक देना

AI सीखने के लिए कौन-कौन से कोर्सेस हैं जरूरी?

एआई (AI) सीखने के लिए आपको कुछ खास स्किल्स और कोर्सेस की जरूरत होगी। ये कोर्सेस आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मिल सकते हैं-

बेसिक पढ़ाई-

-गणित (Linear Algebra, Probability, Statistics)

-प्रोग्रामिंग (Python)

-बेसिक कंप्यूटर साइंस

AI के स्पेशल कोर्सेस

कोर्स का नाम- Artificial Intelligence Basics

सीखने की सामग्री- AI का परिचय, यूज केस, नैतिकता

कोर्स का नाम- Machine Learning by Andrew Ng

सीखने की सामग्री- ML Algorithms, Supervised Learning, Neural Nets

कोर्स का नाम- Deep Learning Specialization

सीखने की सामग्री- CNN, RNN, Autoencoders

कोर्स का नाम- Natural Language Processing

सीखने की सामग्री- Text Analysis, Chatbot Creation

कोर्स का नाम- Computer Vision

सीखने की सामग्री- Image Recognition, Object Detection

कोर्स का नाम- Prompt Engineering

सीखने की सामग्री- AI टूल्स से बेहतर आउटपुट निकालना

कोर्स का नाम- Python for Data Science

सीखने की सामग्री- Numpy, Pandas, Matplotlib

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स (जहां से कोर्स कर सकते हैं)-

Coursera

edX

Udemy

DataCamp

fast.ai

Google AI

OpenAI Learning Hub

एडवांस सर्टिफिकेशन / डिग्री

PG Diploma in AI and ML (UpGrad, Great Learning)

M.Tech/M.Sc in Artificial Intelligence (Various Indian and global universities)

Google AI Certification

IBM AI Engineering Certification

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+