AI Video Creation: एआई की मदद से बनाएं वीडियो और करें कमाई, कैमरा-स्टूडियो की नहीं है अब कोई जरूरत
AI Video Creation: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से अब बहुत से काम आसानी से होने लगे हैं। वीडियो एडिटिंग करना अब एआई के जरिए बहुत आसान हो गया है। मुफ्त में एडिटिंग स्किल सीखकर घर बैठे कमाई भी कर सकते हैं। अगर आप वीडियो बनाने के शौकीन हैं, तो एआई आपकी मुश्किल आसान करने के लिए है।
अब न महंगा कैमरा चाहिए और न ही एडिटिंग टूल्स नहीं होने की वजह से परेशान होंगे। अगर आपको लगता है कि स्टूडियो में ही वीडियो शूट कर सकते हैं, तो आप गलत हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बिना महंगे कैमरे और स्टूडियो के शानदार वीडियो बना सकते हैं और उनकी बेहतरीन एडिटिंग भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Artificial Blood: जापान ने रचा इतिहास! बना लिया आर्टिफिशियल खून, कब से होगा इस्तेमाल शुरू?
AI Video को मिलती है अच्छी रीच
एआई की मदद से वीडियो बनाना जितना आसान है उतना ही आसान अब एडिटिंग भी है। खास तौर पर स्टूडेंट्स या ऐसे प्रोफेशनल जो एडिटिंग जैसी स्किल के जरिए पार्टटाइम काम कर पैसे कमाना चाहते हैं उनके लिए एआई टूल से वीडियो एडिटिंग करना अच्छा विकल्प है। कुछ एआई टूल तो मोबाइल फ्रेंडली हैं और मोबाइल से घर बैठे, मेट्रो या बस में सफर करते हुए भी वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं। यहां आसान टिप्स में इसके बारे में जानें।
AI Video Creation: ये हैं कुछ बेहतरीन टूल्स
Synthesia.io: अवतार के साथ वीडियो जनरेट कर सकते हैं। इसमें 120 से ज्यादा भाषाओं में ऑटोमेटेड वॉयस ओवर कर सकते हैं। यहां वीडियो एडिटिंग के लिए कैमरे की भी जरूरत नहीं होती है।
Pictory.ai: ब्लॉग या आर्टिकल से वीडियो बना सकते हैं और सोशल मीडिया क्लिप शेयर करने के लिए इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है। इस टूल में ऑटोमैटिक सबटाइटल फीचर भी देने की सुविधा है।
Lumen5: टेक्स्ट को स्लाइड शो वीडियो में बदल सकते है। इसका इस्तेमाल यूट्यूब और इंस्टाग्राम रील्स के लिए ज्यादा होता है।
InVideo: कस्टम टेम्पलेट्स, एआई जनरेटेड स्क्रिप्ट, मार्केटिंग और एजुकेशनल वीडियो के लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। खास तौर पर शॉर्ट्स के लिए इसका खूब इस्तेमाल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: AI In Health Care: हेल्थ केयर में तहलका मचाएगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डॉक्टरों की हो जाएगी छुट्टी?
AI से Video Edit करके कमाएं पैसे
एआई से वीडियो एडिट कर आप किसी इनफ्लूएंसर, यूट्यूबर, व्लॉगर के लिए काम कर सकते हैं और इसकी अच्छी पेमेंट ले सकते हैं। अब इंस्टाग्राम और फेसबुक भी पैसे कमाने का जरिया है और एक्स भी पेमेंट कर रहा है, तो सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पैसे कमा सकते हैं। इसके अलावा अपने यूट्यूब चैनल की भी शुरुआत कर सकते हैं और मोनेटाइज होने पर पैसे कमा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications