AI Use: किसी भी AI प्लेटफॉर्म पर ये 5 चीजें कभी न करें शेयर, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
भारत में AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। माइक्रोसॉफ्ट सर्वे मुताबिक भारत में 65% लोग GenAI टूल्स (जैसे ChatGPT) का इस्तेमाल करते हैं। जबकि 2023 में यह आंकड़ा सिर्फ 26% था। भारत में वर्तमान में भारत में 13.5% मासिक एक्टिव यूजर ChatGPT के हैं, जो अमेरिका (8.9%) से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक 23% भारतीय फर्म्स पहले ही AI को लागू कर चुकी हैं और 73% 2025 तक इसमें निवेश बढ़ाना चाहती हैं। 79% कंपनियां अपने AI बजट में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही हैं और 45% कर्मचारी AI रोजाना इस्तेमाल कर रहे हैं।
ऐसे में यहां आपका ये जान लेना जरूरी है कि ChatGPT और अन्य AI चैटबॉट्स का इस्तेमाल करते वक्त कुछ विशेष तरह की जानकारी कभी नहीं डालनी चाहिए। यूजर्स को इन डेटा का खुलासा करने से बचना चाहिए क्योंकि इसे भविष्य में AI सिस्टम ट्रेनिंग और डेटा लीक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानें वो कौन सी पांच चीजें हैं, जो आपको कभी किसी AI चैटबॉट्स पर नहीं डालनी चाहिए।

🛡️ AI प्लेटफॉर्म पर किस तरह की जानकारी शेयर न करें?
▶️ बैंकिंग और वित्तीय जानकारी
- क्रेडिट/डेबिट कार्ड नंबर, बैंक अकाउंट के डिटेल या निवेश से जुड़ी जानकारी कभी साझा न करें।
- AI प्लेटफॉर्म इनमें सुरक्षा नहीं देता-ये धोखाधड़ी का कारण बन सकते हैं।
▶️ व्यक्तिगत पहचान संबंधी डिटेल्स
- नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल, जन्म तिथि या अन्य पहचान मानदंड साझा न करें।
- ये जानकारी PII (Personal Identifiable Information) की कैटेगरी में आती है, जिन्हें शेयर करना आपकी पर्सनल लाइफ के लिए खतरा है।
▶️ कंपनी या वर्क-रिलेटेड संवेदनशील डेटा
- बिजनेस सीक्रेट जानकारी, कस्टमर डेटा, सोर्स कोड, ट्रेड सीक्रेट्स जैसी बातें कभी किसी AI प्लेटफॉर्म पर न डालें।
- यह जानकारी भविष्य की AI ट्रेनों का हिस्सा बन सकती हैं और कॉन्फिडेंशियलिटी समझौतों का उल्लंघन कर सकती है।
▶️ पासवर्ड या लॉगिन जानकारी
- अपने पासवर्ड या लॉगिन जानकारी कभी साझा न करें।
▶️ मेडिकल डिटेल
- स्वास्थ्य-सम्बंधित जानकारी, मेडिकल रिपोर्ट, या पर्सनल बीमारियों से जुड़ी जानकारी भी चैटबॉट में डालना खतरनाक हो सकता है ।
- कभी भी ऐसी बात न साझा करें जिसे आप सार्वजनिक होते देखना नहीं चाहते हैं।
🔐 कैसे सुरक्षित तरीके से करें AI का इस्तेमाल?
✅ ChatGPT जैसे टूल्स सार्वजनिक या अनसेफ डेटा के लिए इस्तेमाल करें, जैसे कि सामान्य ज्ञान सवाल, रचनात्मक लेखन, भाषा अनुवाद।
✅ वित्तीय, मेडिकल या किसी भी संवेदनशील जानकारी के लिए सुरक्षित, आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।
✅ डेटा साझा करते समय सामग्री का स्क्रीनिंग करें और अहम जानकारी को पहले हटाएं या छुपाएं।












Click it and Unblock the Notifications