AI Laptop लाएगा टेक्नोलॉजी की नई क्रांति, 2030 तक माउस-कीबोर्ड की जरूरत होगी बिल्कुल खत्म

AI Laptop without keyboard mouse: दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के आने से यह रफ्तार और बढ़ गई है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन ऐसा आएगा जब लैपटॉप चलाने के लिए माउस या कीबोर्ड की जरूरत नहीं होगी? यह कल्पना अब दूर की नहीं, बल्कि आने वाले पांच सालों में यह हकीकत बनने जा रही है।

माइक्रोसॉफ्ट के कॉर्पोरेट वाइस प्रेसिडेंट डेविड वेस्टन के अनुसार, 2030 तक कंप्यूटर और लैपटॉप में माउस-कीबोर्ड का इस्तेमाल पुराना और गैरजरूरी हो जाएगा। इसके बजाय, यूजर्स आवाज और इशारों से अपने उपकरणों को कंट्रोल करेंगे, जो तकनीकी दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव होगा।

AI Laptop without keyboard mouse

माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज और ऑफिस में 'कोपायलट AI चैटबॉट' जोड़ा

माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए 'विंडोज 2030 विजन' वीडियो में इस बदलाव की झलक दिखाई है। कंपनी की कोशिश है कि कंप्यूटर यूजर्स को अपने डिवाइस से बातचीत करने का अनुभव इतना आसान मिले कि वे इसे एक दोस्त की तरह समझें। इस दिशा में माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज और ऑफिस जैसे प्रोडक्ट्स में 'कोपायलट AI चैटबॉट' जोड़ा है, जो यूजर्स की आवाज पर काम करता है और उनकी मदद करता है। आने वाले समय में AI सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी उपलब्ध होगा, जो यूजर्स की सुरक्षा को इंसान की तरह समझकर बेहतर बनाएगा।

माउस-कीबोर्ड से होगा छुटकारा

माइक्रोसॉफ्ट के डेविड वेस्टन का मानना है कि माउस और कीबोर्ड के जमाने का अंत निकट है। जैसे आज की नई पीढ़ी पुराने DOS सिस्टम को अजीब समझती है, वैसे ही आने वाले वर्षों में माउस-कीबोर्ड का इस्तेमाल पुराना नजर आएगा। यूजर्स अपने लैपटॉप और डेस्कटॉप से आवाज या हाथों के इशारों के माध्यम से बातचीत करेंगे, जिससे काम करना बेहद सहज और प्राकृतिक हो जाएगा।

ये भी पढ़ें AI In Delhi Metro: मेट्रो की तस्वीर बदलेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अब टिकट और स्मार्ट कार्ड का झंझट होगा खत्म!

ऐसे करेगा काम

इस नई तकनीक के तहत माइक्रोसॉफ्ट ने 'कोपायलट AI चैटबॉट' लॉन्च किया है, जो 'Hey Copilot' कहने मात्र से काम करने लगता है। इससे यूजर्स बिना टाइपिंग के अपने काम जैसे सेटिंग्स बदलना, इंटरनेट पर जानकारी ढूंढ़ना आदि कर सकेंगे। इसके साथ ही, आने वाले वक्त में AI आधारित सिक्योरिटी एक्सपर्ट भी होगा, जो यूजर्स की सुरक्षा के लिए लगातार निगरानी करेगा और खतरों का समय रहते पता लगा सकेगा। यह तकनीक छोटे कारोबारियों तक भी पहुंचाई जाएगी, जिससे हर वर्ग के लोग इस क्रांतिकारी बदलाव का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें इन AI Tools से आप सीख सकते हैं बढ़िया इंग्लिश, कोचिंग-ट्यूशन किसी की नहीं होगी जरूरत

AI हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा

माइक्रोसॉफ्ट का यह कदम कंप्यूटिंग की दुनिया में संवाद को आसान और तेज बनाने का प्रयास है, जो भविष्य में तकनीक के इस्तेमाल का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। 2030 तक माउस-कीबोर्ड के बिना कंप्यूटर चलाना एक आम बात हो जाएगी और AI हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+