AI अब मंत्र से लेकर पूजा-पाठ तक हर जगह मौजूद, जानें कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कर रहा धार्मिक कामों में मदद

AI In Indian Religion: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब मोबाइल की तरह हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। भारतीयों के धार्मिक जीवन में भी एआई अपनी जगह बना रहा है। खास तौर पर अकेले रहने वाले युवा, शादी-शुदा जोड़े पूजा पाठ जैसे कामों के लिए इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। मंत्रोच्चारण से लेकर पूजा विधि, पंचांग, शुभ मुहूर्त और यहां तक कि ऑनलाइन हवन तक सबके लिए एआई की सहायता ली जा रही है। AI अब आध्यात्मिक यात्राओं को भी स्मार्ट और सुलभ बना रहा है। जानें तकनीक अब हमारी आस्था में कैसे शामिल होते जा रहा है।

AI In Indian Religion: डिजिटल पुजारी कर रहे काम आसान

आज कई ऐप्स और प्लेटफ़ॉर्म पर AI-बेस्ड वर्चुअल पुजारी उपलब्ध हैं, जो आपकी जन्मतिथि और राशिफल के आधार पर पूजा विधि और मंत्र बताने में सक्षम हैं। कोई विशेष व्रत करना हो या शादी का मुहूर्त निकालना हो अब AI पंडित जी की तरह आपकी सुविधा अनुसार डिजिटल सलाह दे रहा है। इतना ही नहीं विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना हो या दुर्गा सप्तशती का, एआई ऐप्स में ऑडियो की सुविधा भी होती है। आप घर की पूजा में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।

AI In Indian Religion

यह भी पढ़ें: AI In Crime Investigation: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पुलिस की तीसरी आंख, इसकी पैनी नजर से बचना नामुमकिन

Artificial Intelligence धार्मिक कामों के लिए हो रहा इस्तेमाल

AI अब ज्योतिष गणनाओं को सुपरकंप्यूटर जैसी स्पीड से कर सकता है। कुंडली मिलान, दशा-बल, ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव की सटीक जानकारी अब कुछ ही सेकंड में मिल जाती है।

⦁ कई ऐप्स में AI-संचालित चैटबॉट्स सीधे सवालों के जवाब देने लगे हैं। जैसे कि मेरे लिए कब शादी का योग है? या आज की राशि क्या कहती है? इनका जवाब चैटबॉट देते हैं।

⦁ मान लीजिए कि आप घर से दूर हैं और आपको पता नहीं है कि सावन में सोमवार की पूजा करते हुए कौन से फूल और भोग लगाना शुभ है, तो आप एआई से स्टेप बाय स्टेप सारी जानकारी ले सकते हैं।

⦁ AI वॉयस असिस्टेंट (जैसे Siri, Alexa) को अब धार्मिक कमांड्स के लिए भी ट्रेंड किया जा रहा है। अब आप बोलकर कह सकते हैं, "गायत्री मंत्र सुनाओ" या "हनुमान चालीसा चलाओ" और वो तुरंत आपके लिए प्ले हो जाएगा। इससे बुज़ुर्गों और बच्चों के लिए धर्म और पूजा में जुड़ना और आसान हो गया है।

AI से ऑनलाइन हवन और पूजा भी संभव

कुछ स्टार्टअप्स अब AI तकनीक की मदद से ऑनलाइन हवन कराने की सुविधा दे रहे हैं। इसमें मंत्र उच्चारण, अग्नि की तस्वीरें और पूजा की लाइव स्ट्रीमिंग भी होती है। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो विदेशों में रहकर भारतीय परंपराओं से जुड़े रहना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: AI In Teaching: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लेगा टीचर्स की जगह, बच्चों के पास होमवर्क नहीं सिर्फ चैटबॉट होगा?

AI और सनातन परंपराओं का यह मिलन आधुनिक भारत की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है। यहां श्रद्धा और तकनीक साथ-साथ चल रही हैं। आने वाले समय में यह सहयोग और भी गहराएगा, जिससे पूजा-पाठ न सिर्फ डिजिटल होगा, बल्कि और अधिक व्यक्तिगत, वैज्ञानिक और सुविधाजनक भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+