Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन सोशल मीडिया पर नए दावों के बीच अब सामजवादी पार्टी सुप्रिमो अखिलेश यादव की भी एंट्री हो चुकी है।
सोशल मीडिया पर सक्रिय अमित भारद्वाज ने सबसे पहले अखिलेश यादव पर बड़ा दावा किया था। उन्होने कहा था कि SP प्रमुख और टिन्नू यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी।
उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। अब अपने ही बयान से पलटते हुए अमित भारद्वाज ने विडियो मैसेज के जरिए खिलेश यादव से माफी मांग ली है। बता दें कि अमित भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो में दावा किया था कि राम मंदिर चंदा चोरी मामले में आरोपी बताए जा रहे टिन्नू यादव और अखिलेश यादव के बीच 980 बार फोन पर बातचीत हुई थी। इस दावे को समाजवादी पार्टी ने पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया। पार्टी की ओर से अमित भारद्वाज के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया। समाजवादी पार्टी की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज ने अब 11 जुलाई को एक वीडियो मैसेज जारी किया। मैसेज में अमित भारद्वाज ने कर माना कि किया कि उनके पास अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत नहीं था। उन्होंने अपने बयान में कहा, "मैंने यह खबर सोशल मीडिया पर पढ़ी थी और वहीं से इसे आगे बताया। मेरे पास इस बात का कोई पुख्ता तथ्य या सबूत नहीं था। अगर मेरी बात से अखिलेश यादव जी को ठेस पहुंची हो तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।" हालांकि, समाजवादी पार्टी ने शुरुआत से ही इन आरोपों को अफवाह बताया था। पार्टी का कहना था कि बिना किसी प्रमाण के गलत जानकारी फैलाकर राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। शिकायत दर्ज होने के बाद अमित भारद्वाज की ओर से माफी आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में है। बताते चलें कि राम मंदिर चंदा चढ़ाव चोरी मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके और परिवार वालों बैंक खाते की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों में टीनू यादव, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष य़ादव, लवकुश मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव, करूणेश पांडेय का नाम शामिल है।अखिलेश यादव पर चंंदा चोरी मामले के आरोप को लेकर क्या था पूरा मामला?
980 कॉल का दावा निकला बेबुनियाद, अखिलेश यादव से अब क्यों मांगी माफी?
समाजवादी पार्टी ने आरोपों को पहले ही बताया था अफवाह
चोरी हो गई 5 करोड़ की सोने वाली रामचरितमानस? कहां है काकभुशुंडि? राम मंदिर ट्रस्ट ने मीडिया के सामने दिखाया सच
राम मंदिर चंदा चोरी मामला में किस -किस पर गिरी गाज
दान पेटी से लेकर बैंक लेन-देन तक, चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर ट्रस्ट ने बदले ये बड़े नियम, VIP पास भी बंद!