फ्लाइट में सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल? उड़ाई नियमों की धज्जियां, 19 साल में सबसे ज्यादा बदनाम हुआ IPL

Yuzvendra Chahal: 19 सालों के इतिहास में आईपीएल को इस बार सबसे ज्यादा बदनाम कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। प्लेयर्स खुलेआ नियमों को ताक पर रखकर इज्जत की फ़िक्र धुंए में उड़ा रहे हैं। वर्ल्ड की सबसे बड़ी लीग उस गली-मोहल्ले की लीग लगने लगी है जहां छ्परियों का जमावड़ा हो।

ई-सिगरेट से कूल बनने वाले कई खिलाड़ी दिख रहे हैं। इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप चल रहे युजवेंद्र चहल ने आईपीएल का सम्मान तार-तार करने का काम किया है। फ्लाइट में उनके द्वारा ई-सिगरेट पीने का वीडियो वायरल हो गया है। इससे पहले रियान पराग ने यही हरकत ड्रेसिंग रूम में की थी।

yuzvendra chahal

चहल कथित तौर पर एक विमान के भीतर धूम्रपान या वेपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना उस समय की बताई जा रही है जब पंजाब किंग्स की टीम अपने अगले मुकाबले के लिए यात्रा कर रही थी। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस क्लिप ने खेल प्रेमियों और अधिकारियों के बीच एक नई बहस को जन्म दे दिया है।

बताया जा रहा है कि अर्शदीप वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे और इसे पंजाब किंग्स ने सोशल मीडिया पर डाला था, इस बीच पीछे चहल ई-सिगरेट पीते हुए रिकॉर्ड हो गए और फैंस ने इसे डाउनलोड कर वायरल कर दिया। हालांकि टीम ने वीडियो हटा दिया लेकिन तब तक देर हो गई थी।

कानून की खुलेआम उड़ाई धज्जियां

हवाई जहाज के भीतर धूम्रपान करना न केवल सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन है बल्कि यह नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के कड़े कानूनों के तहत एक दंडनीय अपराध भी माना जाता है। विमान में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट या वेप का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बना रहता है। यदि यह वीडियो पूरी तरह सच पाया जाता है, तो चहल को न केवल भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि उन पर यात्रा प्रतिबंध लगने की संभावना भी बन सकती है।

रियान पराग के ऊपर लगा जुर्माना

क्रिकेट बिरादरी के लिए यह चिंता का विषय इसलिए भी है क्योंकि खिलाड़ी युवाओं के लिए रोल मॉडल होते हैं। आईपीएल 2026 के इस सीजन में अनुशासन को लेकर बीसीसीआई पहले से ही काफी सख्त रुख अपना रहा है। इससे पहले ड्रेसिंग रूम में वैपिंग के लिए रियान पराग के ऊपर जुर्माना लगा था। हालांकि अभी तक युजवेंद्र चहल या पंजाब किंग्स की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं बंटी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+