यशस्वी जायसवाल समेत 2 क्रिकेटरों पर गिरी डोपिंग एजेंसी की गाज, डोप टेस्ट के लिए जगह बताकर हो गए गायब

Yashasvi Jaiswal: भारतीय क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी यानी नाडा ने इन दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है।

यह नोटिस किसी प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के लिए नहीं बल्कि वेयरअबाउट क्लॉज यानी स्थान की जानकारी देने में विफलता के कारण दिया गया है। नाडा की रिपोर्ट के अनुसार ये खिलाड़ी उस समय अपने घोषित स्थान पर मौजूद नहीं थे जब डोपिंग नियंत्रण अधिकारी वहां नमूने लेने के लिए पहुंचे थे।

yashasvi jaiswal

दोनों खिलाड़ी मिले गायब

नियमों के मुताबिक रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल में शामिल हर खिलाड़ी को अपनी उपलब्धता की सटीक जानकारी पहले से साझा करनी होती है ताकि उनका औचक परीक्षण किया जा सके। शेफाली वर्मा के मामले में बताया गया है कि वह पिछले साल सात नवंबर को अपने बताए गए स्थान पर अनुपस्थित थीं जबकि यशस्वी जायसवाल सत्रह दिसंबर को निर्धारित स्थान पर नहीं मिले थे। यह इन दोनों खिलाड़ियों के लिए पहला मौका है जब उन्हें इस तरह की चेतावनी दी गई है।

सजा का भी है प्रावधान

डोपिंग रोधी नियमों की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अगर कोई खिलाड़ी बारह महीने की अवधि के भीतर तीन बार अपने स्थान की जानकारी देने में विफल रहता है या परीक्षण के लिए उपलब्ध नहीं होता है तो उसे गंभीर सजा का सामना करना पड़ सकता है।

एजेंसी ने दी BCCI को जानकारी

ऐसी स्थिति में दोषी पाए जाने पर खिलाड़ी पर दो साल तक का प्रतिबंध लगाया जा सकता है जो उनके करियर के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। फिलहाल इस मामले की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को भी दे दी गई है और आगे की प्रक्रिया नियमानुसार जारी रहेगी। यशस्वी और शेफाली दोनों ही भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं इसलिए इस खबर ने प्रशंसकों के बीच चिंता पैदा कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+