IND vs ENG: केएल राहुल आज का वनडे क्यों नहीं खेल रहे? बेहद चिंताजनक है कारण

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ एकदिवसीय मुकाबले में केएल राहुल को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। महज एक मैच में ही उनको बदलने पर फैंस में निराशा जरूर देखने को मिली है। अचानक ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

Advertisement

टॉस पर जब शुभमन गिल ने बदलाव के बारे में बताया, तो हैरान करने वाली बात कही। गिल ने प्रदर्शन या टीम कॉम्बिनेशन की वजह से राहुल को टीम से बाहर नहीं किया था। बल्कि कुछ परेशानी के कारण उनकी जगह टीम में ईशान किशन को लाने की बात कही।

Advertisement

केएल राहुल को क्यों किया बाहर

गिल ने कहा कि राहुल बीमार हैं, इस वजह से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह ईशान किशन बतौर विकेटकीपर टीम में खेलेंगे। इसके अलावा टीम में अन्य कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। ईशान किशन टी20 सीरीज के दौरान भी टीम में शामिल थे।

कैसा है केएल राहुल का करियर

Advertisement

एकदिवसीय क्रिकेट में केएल राहुल का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने 97 एकदिवसीय मुकाबले खेलकर कुल 3400 बनाए हैं। ख़ास बात तो उनका औसत है। उन्होंने 50 के औसत से ये रन बनाए हैं। केएल राहुल के बल्ले से 20 अर्धशतक और 8 शतकीय पारियां आई हैं।

ईशान किशन ने जड़ा है वनडे में दोहरा शतक

उधर ईशान किशन को भी कम नहीं आंका जाना चाहिए। किशन ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट में एक दोहरा शतक भी जमाया है। उन्होंने अभी तक 30 मुकाबले खेले हैं और 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। किशन ने ये रन 45 के औसत से बनाए हैं। उन्होंने 2 शतक और 7 फिफ्टी जमाई है।

Advertisement

शुभमन गिल हो गए सस्ते में आउट

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसके बाद भारतीय टीम को शुभमन गिल के रूप में बड़ा झटका भी लग गया। पिछले मैच की तरह इस बार भी गिल ने फॉर्म दर्शाई थी। वह 30 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

Advertisement
भारतीय क्रिकेटर की मुस्लिम पत्नी का भावुक पोस्ट, इंग्लैंड में खेल रहा पति, ऐसा क्या लिखा जिसकी हो रही चर्चा