TCS Nashik Case: निदा खान को किसने दी पनाह? मंत्री शिरसाट ने बताया 'असली मास्टरमाइंड' का नाम

TCS Nashik case: नासिक के बहुचर्चित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न मामले ने अब एक विस्फोटक राजनीतिक मोड़ ले लिया है। महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने इस पूरे मामले में AIMIM की टॉप लीडरशिप पर सीधा हमला बोला है। शिरसाट के ताजा खुलासे ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

उन्होंने पूर्व सांसद इम्तियाज जलील को इस पूरे 'रैकेट' का असली सूत्रधार बताया है। मंत्री संजय शिरसाट ने सबसे बड़ा दावा मुख्य आरोपी निदा खान के फरारी को लेकर किया है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, निदा खान को मेरे निर्वाचन क्षेत्र संभाजीनगर में 43 दिनों तक छिपा कर रखा गया था। AIMIM के एक पार्षद ने उसे छिपने में मदद की है। यह एक सोची-समझी साजिश है।

nida khan tcs nashik case

'रैकेट के पीछे कई बड़ी हस्तियां'

मंत्री ने कहा कि, 'आरोपी तो सिर्फ एक मोहरा है, इस रैकेट के पीछे कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इम्तियाज जलील भी इसमें शामिल हैं।' शिरसाट ने स्पष्ट किया कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण देकर कानून से बचाने की कोशिश की गई।

पूर्व सांसद पर सीधे आरोप

मंत्री ने पूर्व सांसद इम्तियाज जलील की भूमिका को इस केस में सबसे अहम बताया है। उन्होंने जलील पर निशाना साधते हुए कहा, 'इम्तियाज जलील ने इस लड़की का समर्थन किया और उसे नासिक से संभाजीनगर लेकर आए। वह और उसके परिवार के चार अन्य सदस्य उनके पार्षद के घर पर रह रहे थे। इम्तियाज जलील ही मुख्य अपराधी हैं। इस पूरी चेन में इम्तियाज जलील से ऊपर भी और लोग हो सकते हैं।' शिरसाट के अनुसार, जलील की मदद के बिना आरोपी का इतने दिनों तक छिपे रहना नामुमकिन था।

SIT जांच की मांग

मामले की तह तक जाने के लिए संजय शिरसाट ने अब मुख्यमंत्री से विशेष जांच की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में कहा, 'AIMIM पार्टी भी एक मोहरा हो सकती है। उनके पीछे भी कोई और हो सकता है। पुलिस अपनी जांच के दौरान इन सभी चीजों को सामने लाने वाली है। मैंने मुख्यमंत्री से भी कहा है और मांग करता हूं कि एक SIT का गठन किया जाना चाहिए, इसकी जांच होनी चाहिए और इम्तियाज व उसके साथी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जब वह पुलिस हिरासत में होगा, तब वह बाकी सभी नामों को उगल देगा।'

जांच की वर्तमान स्थिति क्या है?

आपको बता दें कि नासिक पुलिस ने लंबी तलाश के बाद शुक्रवार को मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और यौन उत्पीड़न जैसे संगीन आरोप हैं। इस मामले में अब तक 5 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और कुल 9 केस दर्ज किए गए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही इसे एक 'अत्यंत गंभीर' मामला करार दिया है और सरकार अब शिरसाट के इन आरोपों के बाद जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

TCS Case: पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कहां छिपी थी निदा खान? संभाजीनगर से गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज!
TCS Case: पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कहां छिपी थी निदा खान? संभाजीनगर से गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+