US Aliens Files: अमेरिका की एलियन्स फाइल में क्या मिला? साइंटिस्ट के हाथ क्या-क्या आया? - Video

US Aliens Files: अमेरिकी रक्षा विभाग Pentagon ने UFOs यानी Unidentified Flying Objects और UAP यानी Unidentified Anomalous Phenomena से जुड़ी कई गोपनीय फाइलें सार्वजनिक कर दी हैं। इन दस्तावेज़ों में धरती से लेकर चंद्रमा तक देखी गई रहस्यमयी घटनाओं का जिक्र है। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के निर्देश पर इन फाइलों को ऑनलाइन जारी किया गया। ट्रंप ने कहा कि इन मामलों को जनहित से जुड़ा बताया, इसलिए लोगों को जानकारी मिलनी चाहिए।

अमेरिका में बढ़ी एलियंस और UFO को लेकर दिलचस्पी

पिछले कुछ सालों में अमेरिका में एलियंस और UFO को लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी तेजी से बढ़ी है। इसी बढ़ती चर्चा के कारण 2022 में अमेरिकी कांग्रेस ने लगभग 50 साल बाद पहली बार UFO पर आधिकारिक सुनवाई की थी। इसके बाद अमेरिकी सेना और रक्षा एजेंसियों ने इस विषय पर ज्यादा पारदर्शिता लाने का वादा किया था।

US Aliens Files

इन फाइलों में क्या-क्या आया सामने?

इन फाइलों में 1965 के Gemini 7 मिशन की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल है। इसमें अंतरिक्ष यात्री Frank Borman NASA Mission Control को बताते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने एक अज्ञात वस्तु और अरबों छोटे कण देखे थे जो अंतरिक्षयान के पास तैर रहे थे। ये क्या था इस बात का पता तो नहीं लगा, लेकिन इनके एलियन होने के दावे सुनने में आते रहे।

आम नागरिकों के दावों में क्या निकला?

फाइलों में सिर्फ अंतरिक्ष मिशन ही नहीं बल्कि आम लोगों के दावे भी शामिल हैं। एक दस्तावेज में 1957 के FBI इंटरव्यू का जिक्र है जिसमें एक व्यक्ति ने एक विशाल गोलाकार वस्तु को जमीन से ऊपर उठते हुए देखने का दावा किया था। वहीं 2023 में कुछ अमेरिकी नागरिकों ने हवा में तैरती धातु जैसी चमकदार वस्तुओं को देखने की बात कही।

Middle East से मिले रहस्यमयी वीडियो

Pentagon ने 2022 के कुछ वीडियो क्लिप भी जारी किए हैं जिन्हें अमेरिकी सेना ने Iraq, Syria और United Arab Emirates में रिकॉर्ड किया था। इन वीडियो को Pentagon ने Unresolved UAP Cases यानी अनसुलझी रहस्यमयी घटनाएं बताया है। एक वीडियो में अंडाकार आकार की तेज रफ्तार वस्तु दिखाई देती है, जिसे कुछ रिपोर्ट्स ने संभावित मिसाइल बताया।

Buzz Aldrin की फाइल में क्या दावे?

इन फाइलों में फाइल Apollo 11 मिशन के प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री Buzz Aldrin की भी है। उन्होंने 1969 के एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने चंद्रमा की यात्रा के दौरान एक बेहद चमकदार रोशनी देखी थी। उन्होंने बताया, "हमें लगा कि यह कोई संभावित लेज़र हो सकता है।" यह बयान अब सार्वजनिक दस्तावेजों का हिस्सा बन चुका है।

Apollo 12 मिशन में दिखे तैरते कण

1969 में चंद्रमा पर गए Apollo 12 मिशन के अंतरिक्ष यात्री Alan Bean ने मिशन के दौरान अंतरिक्ष में तैरते हुए चमकदार कण देखने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि वे ऐसे लग रहे थे जैसे चंद्रमा से बाहर भाग रहे हों।

Apollo 17 मिशन में दिखीं चमकती रोशनियां

1972 के Apollo 17 मिशन के दौरान भी दो अंतरिक्ष यात्रियों ने जहाज के बाहर चमकती हुई रोशनियां देखने की बात कही। अंतरिक्ष यात्री Jack Schmitt ने कहा, "ऐसा लग रहा था जैसे बाहर Fourth of July का जश्न चल रहा हो।" हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि ये रोशनियां बर्फ के टुकड़ों से परावर्तित हो रही हों।

बराक ओबामा के बयान के बाद और बढ़ा मामला

इन दस्तावेजों के सार्वजनिक होने से पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति Barack Obama ने फरवरी में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एलियन वास्तविक हो सकते हैं, लेकिन मैंने खुद उन्हें नहीं देखा। बाद में उन्होंने साफ किया कि वैज्ञानिक और सांख्यिकीय तौर पर बाहरी अंतरिक्ष में जीवन की संभावना जरूर है, लेकिन राष्ट्रपति रहते हुए उन्हें ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं मिला।

तो क्या अमेरिका को मिल गए हैं एलियन्स?

इन फाइलों में बस एलियन्स के देखे जाने या फिर अजीब हरकतें या अजीब चीजों को देखे जाने के दावे हैं। इन फाइलों में ये बात साफ तौर पर नहीं लिखी है कि अमेरिकी वैज्ञानिकों को एलियन्स मिले हैं या नहीं। कुछ लोगों का ये भी मानना है सरकार अभी भी कुछ फाइलों को छुपा रही है।

ट्रंप के आदेश के बाद खुलीं फाइलें

ओबामा के बयान के बाद उसी महीने ट्रंप ने Pentagon को आदेश दिया कि एलियन, UFO, UAP और डिवाइन लाइफ से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक की जाएं। अमेरिकी रक्षा विभाग की वेबसाइट पर अब तक कुल 161 फाइलें अपलोड की जा चुकी हैं और आने वाले समय में और दस्तावेज जारी किए जा सकते हैं।

Apollo मिशनों की गोपनीय रिपोर्ट भी आई सामने

शुक्रवार को जारी फाइलों में दशकों पुराने सैन्य मेमो, NASA के Apollo Moon Mission की रिपोर्ट्स और ऐसे लोगों के बयान शामिल हैं जिन्होंने UFO देखने का दावा किया था। इनमें Apollo 11, Apollo 12 और Apollo 17 मिशनों से जुड़े पहले से गोपनीय transcripts भी शामिल हैं।

Switch To BJP: सुवेंदु-हिमंता समेत 7 और नेता, जो दूसरी पार्टी से BJP में आए और बने CM, अगला कौन?
Switch To BJP: सुवेंदु-हिमंता समेत 7 और नेता, जो दूसरी पार्टी से BJP में आए और बने CM, अगला कौन?

अब और खुलासों का इंतजार

Pentagon द्वारा जारी की गई इन फाइलों ने UFO और एलियन से जुड़ी बहस को फिर से तेज कर दिया है। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक पारदर्शिता मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे सिर्फ सनसनी फैलाने वाला कदम बता रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि आने वाले समय में और दस्तावेज सामने आने के बाद इस रहस्य पर दुनिया की नजर और ज्यादा टिकने वाली है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+