Islamabad Peace Talk: पाक में फिर से बातचीत का दौर, कब जाएंगे US-Iran के डेलिगेट्स? क्या हैं 14 शर्तें?
Islamabad Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार झड़पों की खबरों ने करीब एक महीने पुराने Ceasefire को खतरे में डाल दिया है। लगातार बिगड़ते हालातों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को एक नया शांति प्रस्ताव भेजा है या यूं कहें कि धमकी भरा नया पैगाम भेजा है। इस प्रस्ताव में ईरान से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने की मांग की गई है। जानेंगे क्या है इस प्रस्ताव में और अब ट्रंप ईरान से क्या चाहते हैं।
ईरान के लिए मौका या फिर नई साजिश?
दरअसल अमेरिका चाहता है कि होर्मुज के रास्ते व्यापार पहले की तरह आसान हो जाए, इसलिए फौरी तौर पर ही सही वह ईरान अगले महीने ईरानी बंदरगाहों पर लगे कुछ प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार बताया जा रहा है। अगर वाकई में ऐसा है तो ये ईरान के लिए बहुत बड़ा मौका है। हालांकि ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने अभी तक इस प्रस्ताव को स्वीकार करने का कोई संकेत नहीं दिया है। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी अभी भी बनी हुई है।

इस्लामाबाद में फिर शुरू हो सकती है बातचीत
दूसरी तरफ वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान अगले सप्ताह Islamabad में फिर से बातचीत शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देश एक 14-सूत्रीय समझौते (MoU) पर काम कर रहे हैं। इस समझौते का मकसद जंग को खत्म करना है। इसमें ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम, हॉर्मुज में तनाव कम करने और अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम भंडार को दूसरे देश में ट्रांसफर करने जैसे मुद्दे शामिल हैं। हालांकि, प्रतिबंधों में राहत जैसे कई अहम मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। जिससे एक बार फिर इस समझौते के टाले जाने की संभावनाएं उपजने लगी हैं।
ट्रंप बोले- आज रात मिल सकता है जवाब
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका ईरान के जवाब का इंतजार कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, "हमें आज रात उनसे जवाब मिलने की उम्मीद है।" जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान जानबूझकर बातचीत को धीमा कर रहा है, तो ट्रंप ने कहा, "हमें जल्द ही पता चल जाएगा।" अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने भी उम्मीद जताई कि ईरान जल्द "गंभीर प्रस्ताव" देगा। हालांकि उन्होंने कहा कि ईरान की आंतरिक राजनीतिक स्थिति काफी "टूट चुकी है और एक्टिव भी नहीं दिखती है, जिसकी वजह से बातचीत में देरी हो रही है।"
ईरान ने जहाजों के लिए लागू किए नए नियम
ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को "ट्रांजिट परमिट" लेना होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, पर्शियन गल्फ स्ट्रेट एसोसिएशन (PGSA) जहाजों को नए नियमों से जुड़ा ईमेल भेज रहा है। इस बीच अमेरिका और ईरान दोनों की समुद्री नाकाबंदी जारी है, जिसके कारण दुनिया को इतिहास का सबसे बड़ा तेल सप्लाई झटका लग चुका है।
ईरान बताया ट्रंप कैसे कर रहे गड़बड़ी
ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि "जब भी कोई कूटनीतिक समाधान सामने आता है, अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता चुन लेता है।" उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरानी कभी दबाव के आगे नहीं झुकते।" उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार दूसरे दिन भी झड़पों की खबरें सामने आईं। साथ ही ये बयान बताता है कि अगर इस्लामाबाद में फिर से बातचीत होती भी है तो उसके सफल होने की संभावनाएं कितनी हैं।
ईरान से घबराया सऊदी US को नहीं दी पूरी छूट
इस बीच Saudi Arabia ने अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए अपने एयरबेस और हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की पूरी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हालांकि दूसरे सैन्य और लॉजिस्टिक उपयोगों के लिए अमेरिका को सीमित पहुंच मिलती रहेगी। दूसरी तरफ ट्रंप ने संकेत दिया कि अगर ईरान के साथ कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका "Project Freedom Plus" नाम से नई समुद्री सुरक्षा पहल शुरू कर सकता है।
दुनिया की नजर अब अगले कदम पर
इस समय पूरी दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई है। अगर बातचीत सफल होती है तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से सामान्य हो सकता है। लेकिन अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो इसका असर सिर्फ मध्य पूर्व तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था, तेल बाजार और वैश्विक सुरक्षा पर पड़ेगा। दूसरी तरफ, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस समय दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री इलाका बन चुका है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने दो ईरानी झंडों वाले तेल टैंकरों पर हमला किया लेकिन ये खाली निकले।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।














Click it and Unblock the Notifications