Roopa Ganguly Husband:प्यार में ठुकराया परिवार और करियर! किस से की रूपा गांगुली ने शादी, फैमिली में कौन-कौन?
Roopa Ganguly Husband and Family: टीवी की दुनिया में 'महाभारत' की द्रौपदी बनकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रूपा गांगुली (Rupa Ganguly) इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद उनका नाम राज्य के डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में बताया जा रहा है।
भाजपा ने सुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री चुना है और अब पार्टी में रूपा गांगुली के बढ़ते कद को देखते हुए उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है। लेकिन राजनीति में मजबूत पहचान बनाने वाली रूपा गांगुली की निजी जिंदगी काफी दर्द और उतार-चढ़ाव से भरी रही है। पति के साथ टूटा रिश्ता, बेटे से दूरी और फिर जिंदगी को दोबारा संभालने की उनकी कहानी आज भी लोगों को भावुक कर देती है।

Roopa Ganguly Husband: कौन थे रूपा गांगुली के पति?
रूपा गांगुली के पूर्व पति का नाम ध्रुबो मुखर्जी था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कोलकाता के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर थे। दोनों की मुलाकात के बाद प्यार हुआ और फिर साल 1992 में शादी कर ली गई। उस वक्त रूपा गांगुली का एक्टिंग करियर तेजी से आगे बढ़ रहा था लेकिन उन्होंने शादी के बाद परिवार को प्राथमिकता दी। बताया जाता है कि रूपा के परिवार वाले इस शादी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन उन्होंने प्यार के लिए सबकी बात नजरअंदाज कर दी थी।
ये भी पढ़ें: Suvendu Adhikari Education: कितने पढ़े लिखे हैं बंगाल के होने वाले सीएम सुभेंदु अधिकारी? कौन-कौन सी है डिग्री
बेटे आकाश के लिए सहती रहीं तकलीफ
शादी के कुछ साल बाद रूपा और ध्रुबो के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा। दोनों का एक बेटा है, जिसका नाम आकाश मुखर्जी है। आकाश का जन्म 1997 में हुआ था। रूपा गांगुली ने कई इंटरव्यू में कहा था कि वह बेटे की वजह से रिश्ते को बचाने की कोशिश करती रहीं।
टीवी शो 'सच का सामना' में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई दर्दभरी बातें बताई थीं। उन्होंने दावा किया था कि पति उन पर शक करते थे और कई बार उनके साथ मारपीट भी हुई। रूपा ने यह भी कहा था कि वह आर्थिक परेशानियों से गुजर रही थीं और मानसिक रूप से टूट चुकी थीं।
तीन बार सुसाइड की कोशिश का किया था दावा
रूपा गांगुली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि हालात इतने खराब हो गए थे कि उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश की थी। आखिरकार लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। करीब 15 साल साथ रहने के बाद साल 2007 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक तलाक के बाद उनका बेटा आकाश अपने पिता के साथ कोलकाता में रहने लगा था।
Roopa Ganguly के सिंगर के साथ जुड़ा था नाम
तलाक के बाद रूपा गांगुली का नाम बंगाली सिंगर दिब्येंदु मुखर्जी के साथ भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के रिलेशनशिप और लिव-इन में रहने की खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि बेटे आकाश की नाराजगी की वजह से रूपा ने यह रिश्ता खत्म किया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि कभी नहीं हुई।
राजनीति में बढ़ रहा रूपा गांगुली का कद
निजी जिंदगी में कई मुश्किलें झेलने के बाद रूपा गांगुली ने राजनीति में नई शुरुआत की। उन्होंने साल 2015 में भाजपा ज्वाइन की और धीरे-धीरे पार्टी का बड़ा चेहरा बन गईं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा, पश्चिम बंगाल का अध्यक्ष भी बनाया गया था और बाद में वह राज्यसभा सदस्य बनीं।
अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उन्होंने सोनारपुर दक्षिण सीट से बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हुए रूपा गांगुली को 1,28,970 वोट मिले। उन्होंने टीएमसी की अरुंधुति मैत्रा (लवली) को 35,782 वोटों के अंतर से हराया।
Roopa Ganguly Deputy CM: डिप्टी CM पद की चर्चा में नाम
बंगाल में भाजपा सरकार बनने और सुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद अब रूपा गांगुली का नाम डिप्टी मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में बताया जा रहा है। पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन बड़ी चुनावी जीत और लंबे राजनीतिक अनुभव की वजह से उनका नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
महाभारत की द्रौपदी से राजनीति की मजबूत नेता तक
25 नवंबर 1963 को कोलकाता में जन्मीं रूपा गांगुली ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। बीआर चोपड़ा के मशहूर शो Mahabharat में द्रौपदी का किरदार निभाने के बाद वह देशभर में मशहूर हो गई थीं। आज भी लोग उन्हें महाभारत की द्रौपदी के नाम से पहचानते हैं, लेकिन अब उनकी पहचान एक मजबूत भाजपा नेता के तौर पर भी बन चुकी है।
ये भी पढ़ें: Roopa Ganguly Net Worth: बंगाल डिप्टी CM की रेस में सबसे आगे रूपा गांगुली, कितनी अमीर-तिजोरी में कितना GOLD?












Click it and Unblock the Notifications