Agnimitra Paul Net Worth: फैशन डिजाइनर से बंगाल की पावरफुल नेता तक,कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अग्निमित्रा पॉल

Agnimitra Paul Net Worth: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह हैं भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल। शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब अग्निमित्रा पॉल का नाम डिप्टी सीएम पद के संभावित चेहरों में तेजी से उभर रहा था।

हालांकि, 9 मई को उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली जिसके बाद से उनका राजनीतिक कद और बढ़ गया है। इसी के साथ लोग अब उनकी राजनीतिक यात्रा, नेटवर्थ, लग्जरी लाइफस्टाइल और फैशन इंडस्ट्री में उनके करियर को लेकर भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कितनी है अग्निमित्रा पॉल की कुल संपत्ति?

agnimitra-paul-net-worth-2026

Agnimitra Paul Net Worth 2026: कितनी है अग्निमित्रा पॉल की कुल संपत्ति?

2026 विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, अग्निमित्रा पॉल की कुल संपत्ति करीब 3.9 करोड़ रुपये बताई गई है। इसमें चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।

हलफनामे के अनुसार:

  • करीब 2.6 करोड़ रुपये की चल संपत्ति
  • लगभग 1.3 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति
  • करीब 1.2 करोड़ रुपये की देनदारियां

उनकी चल संपत्ति में बैंक बैलेंस, निवेश, ज्वेलरी और अन्य वित्तीय एसेट शामिल हैं। वहीं अचल संपत्ति में जमीन और अन्य प्रॉपर्टी दर्ज हैं।

फैशन इंडस्ट्री का बड़ा नाम रही हैं अग्निमित्रा पॉल, 'INGA' ब्रांड से खुद का फैशन ब्रांड

राजनीति में आने से पहले अग्निमित्रा पॉल फैशन इंडस्ट्री में एक जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने अपना फैशन ब्रांड INGA शुरू किया था, जिसने कोलकाता समेत पूरे बंगाल के फैशन सर्किट में खास पहचान बनाई। उनके डिजाइन किए गए कपड़े बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने पहने। इनमें श्रीदेवी, मिथुन चक्रवर्ती और काजोल जैसे नाम शामिल हैं। 1990 के दशक के आखिर तक अग्निमित्रा पॉल बंगाल की चर्चित फैशन डिजाइनर्स में गिनी जाने लगी थीं। उनका ब्रांड खास तौर पर एथनिक और इंडो-वेस्टर्न डिजाइन के लिए लोकप्रिय हुआ।

Suvendu Adhikari Net Worth: बंगाल के CM शुभेंदु के पास कितना पैसा? न सोना,न कार, बैंक बैलेंस करेगा हैरान!
Suvendu Adhikari Net Worth: बंगाल के CM शुभेंदु के पास कितना पैसा? न सोना,न कार, बैंक बैलेंस करेगा हैरान!

डॉक्टर परिवार से आती हैं अग्निमित्रा पॉल

अग्निमित्रा पॉल का जन्म 25 नवंबर 1974 को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुआ था। उनका परिवार शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा रहा है। उनके पिता डॉ. अशोक रॉय इलाके के प्रसिद्ध डॉक्टर माने जाते थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद साइंस में ग्रेजुएशन किया और फिर फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा हासिल किया। यहीं से उन्होंने डिजाइनिंग की दुनिया में कदम रखा और बाद में अपना ब्रांड INGA स्थापित किया।

2019 में BJP में एंट्री, तेजी से बढ़ा अग्निमित्रा पॉल का राजनीतिक कद

अग्निमित्रा पॉल ने साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। पार्टी ने उन्हें शुरुआत से ही महिला चेहरा बनाकर आगे बढ़ाया। उन्हें बीजेपी महिला मोर्चा में अहम जिम्मेदारी दी गई और बाद में प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया गया। 2021 विधानसभा चुनाव में उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट से जीत दर्ज की। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने खुद को भूमिपुत्री के तौर पर पेश किया, जिसका असर स्थानीय वोटरों पर साफ दिखाई दिया।

बंगाल BJP की आक्रामक महिला नेता

पिछले कुछ वर्षों में अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की सबसे मुखर महिला नेताओं में शामिल रही हैं। संदेशखाली विवाद, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर उन्होंने लगातार ममता सरकार को घेरा। टीवी डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर उनकी आक्रामक शैली ने उन्हें बीजेपी के प्रमुख चेहरों में शामिल कर दिया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बंगाल में महिला वोटर्स और शहरी मध्यम वर्ग के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए बीजेपी उन्हें बड़ी भूमिका दे सकती है।

डिप्टी सीएम की चर्चा ने बढ़ाई राजनीतिक अहमियत

शुभेंदु अधिकारी सरकार के गठन के बाद अग्निमित्रा पॉल ने भी आज शपथ ली। आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा बंगाल में बीजेपी का सबसे मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। महिला सशक्तिकरण और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उनकी सक्रियता सरकार के लिए अहम होगी।

Bengal: कौन हैं अशोक कीर्तनिया? CM सुवेंदु के मंत्रिमंडल में मिली जगह, चर्चा में करोड़ों का साम्राज्य और मुकदमे
Bengal: कौन हैं अशोक कीर्तनिया? CM सुवेंदु के मंत्रिमंडल में मिली जगह, चर्चा में करोड़ों का साम्राज्य और मुकदमे
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+