OMG:बॉयफ्रेंड से दिलाती रही अपने घर का किराया, खुद निकली मकान मालकिन
नई दिल्ली, सितंबर 07: एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को लेकर ऐसा खुलासा किया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल युवती अपने बॉयफ्रेंड को बेबकूफ बनाकर हर महीने हजारों रुपए लूट रही थी। युवती ने एक वीडियो जारी कर खुद इस महाफ्रॉड का खुद ही खुलासा किया। महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ जिस घर में रह रही थी, उसका किराया और अन्य बिल उसका प्रेमी भरता था। मजे की बात ये है कि उस घर की मालकिन खुद वह महिला है। जो उसके बॉयफ्रेंड को पता ही नहीं था।

लड़की ब्वॉयफ्रेंड से भरवाती रही बिल और किराया
टिक-टॉक पर @jaynedoee0 नाम के अकाउंट पर एक युवती ने वीडियो में अपने बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया कि वह दोनों पिछले एक साल से साथ में एक ही मकान में रह रहे हैं। युवती ने बताया कि मकान का किराया और दूसरे तरह के सभी बिल का भुगतान उसका बॉयफ्रेंड ही करता है। वीडियो में उसने कहा कि जिस मकान में वह और उसका बॉयफ्रेंड रह रहा है, उसकी मालकिन वो खुद है।

उसकी जेब में जाता था सारा किराया
उसने क्लिप में बताया कि उसका प्रेमी उसके साथ एक साल से रह रहा है और 'किराया चुकाता है' और साथ ही 'सभी बड़े बिल'। महिला ने बताया कि, उसे पता नहीं है कि, इस घप री मकान मालिक में खुद हूं। पिछले पांच साल से मैं इस घर की मालिक हूं। उसके द्वारा दिए गए रेंट के पैसे सीधे मेरी जेब में जाते हैं। युवती ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह नहीं जानता है कि मैं मकान मालिक हूं, उसका किराया सीधे मेरे पास आ रहा है। क्या आपको लगता है कि जब उसे पता चलेगा तो वह पागल हो जाएगा?

महिला को लेकर आपस में बंटे लोग
वीडियो पर हजारों लोगों ने कमेंट किया है, लेकिन उनके कबूलनामे पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को 1.3 मिलियन सेअधिक बार देखा जा चुका है। कुछ लोगों ने उस पर अपने अनजान प्रेमी का 'इस्तेमाल' करने का आरोप लगाते हुए तर्क दिया कि मुद्दा यह नहीं है कि वह उससे किराए का भुगतान करती है बल्कि वह झूठ बोल रही है कि उसका पैसा कहाँ जा रहा है।

लोगों ने युवती को बताया डरपोक
एक व्यक्ति ने महिला को डरपोक बताते हुए लिखा कि, 'यह बहुत गलत है। दिखाता है कि आप बस उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। बेचारा! एक अन्य आलोचक ने कहा, 'यह उसके भुगतान करने की बात नहीं है, यह इसके पीछे बोला जा रहा झूठ है। वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि, अगर वह हर दूसरे बिल का भुगतान करता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि उसे गिरवी रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications