Deepak Prakash Wife: कौन हैं दीपक प्रकाश की पत्नी? रिटायर्ड IAS की बेटी कैसे बनी बिहार की बहू?

Deepak Prakash Wife Sakshi Mishra: बिहार की नई राजनीतिक तस्वीर के बीच एक चेहरा ऐसा भी रहा जिसने शपथ ग्रहण समारोह में लोगों का खास ध्यान खींचा। पटना के गांधी मैदान में हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) सरकार के पहले कैबिनेट विस्तार में जहां नए मंत्रियों ने शपथ ली। वहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) की पत्नी साक्षी मिश्रा कुशवाहा (Sakshi Mishra Kushwaha) अचानक सुर्खियों में आ गईं।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं और लोग जानना चाहते हैं कि आखिर साक्षी मिश्रा कौन हैं। सादगी, स्टाइल और राजनीतिक एक्टिविटी की वजह से चर्चा में आईं साक्षी का संबंध एक प्रशासनिक परिवार से है। दिलचस्प बात यह भी है कि उनके पति दीपक प्रकाश को पहले नीतीश कुमार कैबिनेट में जगह मिली थी और अब सम्राट चौधरी सरकार में भी उन्हें मंत्री बनाया गया है।

Deepak Prakash Wife Sakshi Kushwaha

कौन हैं साक्षी मिश्रा, कैसे बनी दीपक की दुल्हनियां?

साक्षी मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह रिटायर्ड IAS अधिकारी एस.एन. मिश्रा की बेटी हैं। उनका परिवार लंबे समय से शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़ा रहा है। साक्षी की दो बहनें और एक भाई हैं। कई साल पहले उनकी मां का निधन हो चुका है। साक्षी मिश्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। बिहार चुनाव के दौरान भी उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी चर्चा में रहे थे। उनके फॉलोअर्स की संख्या भी अच्छी है।

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Caste Equation: सम्राट की सेना में सोशल इंजीनियरिंग का मास्टरस्ट्रोक, किस जाति से कितने मंत्री?

बिहार विधानसभा चुनाव में साक्षी मिश्रा ने अपने पति दीपक प्रकाश के साथ मिलकर चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने सासाराम सीट से चुनाव लड़ रहीं अपनी सास स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में कई जनसभाओं और रोड शो में हिस्सा लिया। इसी दौरान उनकी राजनीतिक सक्रियता लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी।

दीपक प्रकाश से की लव मैरिज

साक्षी मिश्रा और दीपक प्रकाश की शादी लव मैरिज है। दीपक राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) के बेटे हैं। साक्षी ब्राह्मण परिवार से आती हैं, जबकि दीपक कुशवाहा समाज से हैं। शादी के बाद उन्होंने अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा रखना शुरू किया। करीबी लोगों के मुताबिक, साक्षी दीपक की सादगी और शांत स्वभाव से काफी प्रभावित थीं। शादी के बाद से वह पटना में अपने ससुराल के साथ रह रही हैं और सामाजिक कामों में भी सक्रिय रहती हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में बनीं चर्चा का केंद्र

पटना में हुए शपथ ग्रहण समारोह में साक्षी मिश्रा के सादगी भरे लेकिन स्टाइलिश अंदाज की खूब चर्चा हुई। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उनकी तारीफ की। यही वजह रही कि मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के बीच साक्षी मिश्रा भी चर्चा का बड़ा चेहरा बन गईं। दीपक प्रकाश को पहले नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सरकार में मंत्री बनाया गया था। अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में भी उन्हें जगह मिली है। इससे बिहार की राजनीति में उनकी बढ़ती अहमियत साफ दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें: Net Worth: बिना चुनाव लड़े मंत्री बने दीपक प्रकाश के पास कैश की कमी, पत्नी की तिजोरी में Gold ही Gold

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+