एक और आन्दोलन की तैयारी में यूपी के किसान

Farmers' Protest
लखनऊ। भारतीय किसान यूनिट प्रदेश में एक और किसान आन्दोलन के जमीन तैयार कर रही है। यूनियन का कहना है कि विकास प्राधिकरण एवं आवास विकास किसानों की जमीनों का अधिग्रहण करना बंद करें। जिस जमीन कारोबारी को किसान से जमीन चाहिए वह स्वयं किसान से संपर्क कर एलडीए व आवास विकास बिचौलिए की भूमिका न अदा करें।

भारतीय किसान यूनिकट की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह ने एलडीए के मास्टल प्लान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि किसान उपरोक्त विभागों को जमीन नहीं देंगे। उनका कहना है कि विभागों का यह लालच की कि वे किसानों को जमीन के बदले पैसा व एक प्लाट देंगे यह गलत है किसानों को प्लाट नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसान कभी नहीं चाहता कि शहर का दायरा बढ़े और किसान को खेत छोटा होता जाए एलडीए जबरन किसानो की जमीनों का अधिग्रहण कर रहा है। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि किसानो ने मांग की है कि लखनऊ विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद तथा आवास संघो को समाप्त किया जाये। श्री सिंह का कहना है कि किसान लाठी व गोली ने नहीं डरते किसान पीछे नहीं हटेंगे।

उन्होंने कहा कि आगमी 5 अप्रैल को बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि किसान एलडीए कार्यालय का घेराव कर विरोध जताएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+