किसान और कृषि क्षेत्र के लिए जेटली का बजट 15 का पंच
नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस बार के आम बजट में किसानों और गांव को मुख्यधारा में रखा है। इसके लिए सरकार ने कई बड़ी घोषणायें की है।
#Union Budget 2016: जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा?

ग्राम सड़क योजना
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 27000 करोड़ रुपए के खर्च का ऐलान किया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए लक्ष्य वर्ष 2011 की बजाए 2019 रखा गया है।

ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं को 2.87 लाख करोड़ रुपए
14वें वित्त आयोगी की सिफारिशों को नजर में रखते हुए ग्राम पंचायतों एवं नगर पालिकाओं को 2.87 लाख करोड़ रुपए की अनुदान सहायता दी जाएगी।

नगर पालिका को 21 करोड़ रुपए
हर नगर पालिका को 21 करोड़ रुपए दिये जायेंगे।

सूखाग्रस्त को दीनदयाल अंत्योदय मिशन के तहत सहायता
सूखाग्रस्त एवं ग्रामीण समस्याग्रस्त क्षेत्रों के प्रत्येक प्रखंड को दीनदयाल अंत्योदय मिशन के तहत सहायता दी जाएगी।

300 करोड़ रुपए कलस्टर ग्रामीण क्षेत्रों में
300 करोड़ रुपए कलस्टर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास केंद्रों को सहायता देंगे।

सभी गांवों में 1 मई 2018 तक बिजली
सभी गांवों में 1 मई 2018 तक बिजली पहुंचा दी जाएगी।

डिजिटल साक्षरता मिशन योजना
अगले 3 वर्षों में लगभग 6 करोड़ परिवारों को शामिल करने के लिए ग्रामीण भारत के लिए एक नई डिजिटल साक्षरता मिशन योजना प्रारंभ की जाएगी।

भूमि रिकॉर्डों का आधुनिकीकरण
संशोधित राष्ट्रीय भूमि रिकॉर्डों कार्यक्रम के जरिए भूमि रिकॉर्डों का आधुनिकीकरण।

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज कार्यक्रम
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा।

वर्ष 2016-17 में नौ लाख करोड़ रुपये
वर्ष 2016-17 में नौ लाख करोड़ रुपये कृषि ऋण के रूप में प्रदान किये जाएंगे।

अनाजों की ऑनलाइन खरीदारी
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) अनाजों की ऑनलाइन खरीदारी करेगा।

किसानों को सहूलियत होगी
इसके तहत समुचित पंजीकरण और खरीद की निगरानी करने से पारदर्शिता आयेगी और किसानों को सहूलियत होगी।

पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम
पशु स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘पशुधन संजीवनी' शुरू किया जायेगा। ‘नकुल स्वास्थ्य पत्र' जारी किये जाएंगे।

उर्वरक में डीबीटी को प्रायोगिक आधार पर प्रारंभ
उर्वरक में डीबीटी को प्रायोगिक आधार पर प्रारंभ किया जाएगा।

किसानों की आय को दोगुना किये जाने का लक्ष्य
किसानों की आय को दोगुना किये जाने का लक्ष्य।












Click it and Unblock the Notifications