महाराष्ट्र को मिला 1,207 करोड़ का सूखा राहत पैकेज

महाराष्ट्र में सूखे के चलते इन किसानों के खेतों में लगी फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने कहा कि शेष 400 करोड़ रुपये राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 1,100 ऐसे गांवों को जारी किए जाएंगे जहां सूखा पड़ने से खरीफ की फसल बर्बाद हो गई है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सूखा ग्रस्त इलाकों के किसानों को राष्ट्रीय आपदा राहत कोष के तहत 1,801 करोड़ रुपये दिए जाने की मांग की थी, लेकिन केंद्रीय टीम ने स्थिति का आकलन करने के बाद 872 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश की थी। फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए पिछले साल इस कोष के तहत राज्य के लिए 778 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे।
महाराष्ट्र के किसानों के लिए पैकेज की घोषमा के साथ साथ ईजीओएम के सदस्य और गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने बताया कि केरल एवं अन्य राज्यों के लिए भी सूखा राहत पैकेज मंजूर की गई है। महाराष्ट्र में तकरीबन 34 जिले जिनमें में से सोलापुर, अहमदनगर, सांगली, पुणे, सतारा, बीड़ और नासिक सूखे से सबसे अधिक प्रभावित जिले हैं। राज्य में कुछ जिले चारा और पेयजल की गंभीर किल्लत की समस्या का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि ज्यादातर प्रभावित गांवों में टैंकरों के जरिए पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications