क्या है ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना?

नई दिल्ली। अगर आप ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले हैं और कृषि के क्षेत्र में एक उद्यमी के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो भारत सरकार आपकी मदद करेगी। जी हां भारत सरकार इसी साल यानी 2016-17 से ग्रामीण उद्यमिता जागरूकता विकास योजना (Student READY) शुरू कर रही है।

पढ़ें- कृषि विज्ञान पोर्टल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

Farmers

इस बात की जानकारी देते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा है कि 'स्टूडेंट रेडी' (READY- Rural Entrepreneurship Awareness Development Yojana), वर्ष 2015 में आरंभ की गई थी, और यह वर्ष 2016-17 से प्रभावी होगी। कृषि स्नातकों के बीच व्‍यावहारिक अनुभव तथा उद्यमता कौशल प्राप्त करने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए यह एक नया कार्यक्रम है। इस योजना के तहत स्नातक विद्यार्थी को 3000 रुपए प्रतिमाह छात्रवृति दी जाएगी।

यदि आप कृषि विश्वविद्यालय के छात्र हैं, तो इस योजना के बारे में आप अपने विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर अपना एनरोलमेंट करवा सकते हैं।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

  • इस योजना के अंतर्गत प्रयोगात्मक अध्ययन को बढ़ावा दिया जायेगा।
  • निजी क्षेत्र की अपेक्षानुसार ज्ञान और कौशल को बढ़ाया जायेगा।
  • स्व-रोजगार हेतु व्यवसाय आरंभ करने के लिए स्नातक (UG) छात्रों को तैयार किया जायेगा।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़ा अपना बिजनेस कैसे शुरू करें, इसके लिये व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल विकास का कार्य किया जायेगा।
  • कृषि क्षेत्र में अपना व्यापार शुरू करने के लिये सरकार यह भी बतायेगी कि नये उद्यमी आर्थिक सहायता कहां से प्राप्त कर सकते हैं।
  • कृषि क्षेत्र से जुड़े 100 से अधिक बिजनेस आईडिया हैं, जिनमें से किसी को भी चुन कर छात्र अपना करियर बना सकेंगे।
  • इसके अंतर्गत छात्रों को विदेश जाकर कृषि संबंधित ज्ञान अर्जित करने का मौका भी मिल सकता है।
  • इसके अंतर्गत तैयार किया गया पाठ्यक्रम को विश्वस्तरीय मानकों को ध्यान में तैयार किया गया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+