पंजाब में टूटा फसल खरीद का 5 साल का रिकॉर्ड, आप की सरकार बनने पर बिका 4.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं
Procurement Of Rabi Crops in Punjab: 4.3 lakh metric tonnes of wheat sold This year so far, AAP government was announced easy payments for farmers
लुधियाना। पंजाब में गेहूं खरीद का पिछले 5 सालों का रिकार्ड टूट गया है। यहां मंडियों में अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। राज्य की नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार ने घोषणा की थी कि, इस बार किसानों से गेहूं की ज्यादा खरीद होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया था कि, किसानों की फसल खरीदी के 24 से 24 घंटों के अंतराल पर भुगतान कर दिया जाएगा। लिहाजा यहां भुगतान को लेकर भी नया रिकार्ड बना है।

"आप" की सरकार के मुताबिक, सूबे में 10 अप्रैल तक किसानों की फसल की खरीद का 138 करोड़ रुपया सीधे बैंक खातों में जमा किया जा चुका है। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में गेहूं की आवक बढ़ी है। 10 अप्रैल तक सरकारी एजेंसियों ने गेहूं की कुल खरीद ने पिछले पांच वर्षों में इसी तिथि तक गेहूं की खरीद के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आप की सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि, इस साल सरकारी एजेंसियों ने अब तक 4.3 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है, जबकि इसी अवधि के दौरान वर्ष 2018 में गेहूं की खरीद 38,019 मीट्रिक टन थी।
Recommended Video

राज्य के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों ही एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी कही जाने वाली पंजाब की खन्ना मंडी का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने खरीद-प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा था कि, अब देश के किसी भी इलाके का व्यापारी पंजाब में गेहूं की खरीद कर सकेगा, इसके लिए उसे आरडीएफ अदा करना होगा। उन्होंने कहा था, "मैं यह भी बता दे रहा हूं कि हमारी सरकार सभी मंडियों में गेहूं की खरीद करेगी।"
मान की घोषणा के बाद अब यह दिख रहा है कि, खन्ना मंडी में अनाज की बोरियां ही बोरियां आने लगी हैं। प्रदेशभर के किसान अपना गेहूं बेचने के लिए यहां ला रहे हैं। मान का कहना है कि, हमारी सरकार मंडियों में एमएसपी से ज्यादा दाम पर गेहूं खरीदने वाले व्यापारियों को प्रोत्साहित करेगी।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications