Highlights: जानिए ब्लू क्रांति और खेती-किसानी पर क्या बोले नरेंद्र मोदी

सबसे पहले जानिए क्या है नीली क्रांति?
प्रधानमंत्री जिस नीली क्रांति की बात कर रहे हैं, वो असल में हरित क्रांति जैसा एक मुहिम होगी, जिसके तहत देश के कृषि उत्पादों का निर्यात समुद्र के रास्ते से किया जायेगा। समुद्र के रास्ते यानी पानी के जहाजों पर रखकर कृषि उत्पादों, अनाज, आदि की सप्लाई दूसरे देशों में की जायेगी। इससे होने वाली आय से सीधे किसानों को फायदा पहुंचेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
इसके अलावा अपने भाषण में क्या कहा मोदी ने-
- जल संरक्षण कर सिंचाई से देश में खेती-किसानी को मजबूत स्थिति में लाना होगा।
- ब्लू क्रांति के तहत ही देश के बड़े जलाशायों का उपयोग कृषि में करना होगा।
- कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए सरकार का विशेष ध्यान है।
- खेती करने वाले किसानों को मजबूत व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार प्रयास करेगी।
- कृषि के उत्पादों की मांग देश विदेश में बढ़ाने के भी प्रयास किए जाएंगे।
- मांग के मुकाबले आपूर्ति कम है इसलिए इस चुनौती से हमें निपटना होगा।
- वर्तमन समय में देश में मांग बढ़ी है और उत्पादन कम हो रहा है।
- कृषि में नई तकनीक को लेकर जागरुकता लानी होगी। तकनीक का इस्तेमाल बढ़ाना होगा।
- किसानों में नई तकनीक को लेकर भरोसा पैदा करना होगा। जिससे कृषि उत्पादन बढ़ सके।
- देश में किसान गरीब होता जा रहा है कि उसके सही कीमत दिलाने का प्रयास रहेगा।
- दुनिया का पेट भरने वाले किसानों की जेब भरना भी जरूरी है।
- भारतयी कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाने पर भी जोर देना होगा।












Click it and Unblock the Notifications