नासा की तस्वीरों में दिखा, पंजाब-हरियाणा के खेतों में आग
नई दिल्ली। हाई कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी पंजाब और हरियाणा में फसलों को जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नासा ने जो ताजा तस्वीर जारी की है उसके अनुसार पिछले साल की तुलना में इस बार फसलों के कटने के बाद जंगलों में आग लगाने का सिलसिला जारी है।

हवा होगी दूषित
इन तस्वीरों के जारी होने के बाद दिल्ली की हवा फिर से बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। पंजाब में फसलों के कटने के बाद खेतों में आग लगाने की वजह से भारी मात्रा में हवा में प्रदूषण फैलता है। अक्टूबर-नवंबर माह में दिल्ली और दिल्ली एनसीआर की हवा की गुणवत्ता खराब होने की अहम वजह खेतों लगी आग है।
क्या आप भी खाते हैं अंडे, तो पढ़ लीजिए ये जरूरी खबर
पिछले साल की तरह भी जारी है आग
नासा ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर तस्वीर जारी की है जिसमें पंजाब और हरियाणा पर आग के चिन्ह देखे जा सकते हैं। इस मैप के जरिए यह देखा जा सकता है कि किस स्तर पर फसलों में आग लगाई जा रही है। ये तस्वीरें पिछली साल की ही तरह के हैं।
हाईस्कूल की छात्राओं के स्कर्ट पहनने पर रोक, पहननी होगी सलवार
कोर्ट ने दिए थे सख्त निर्देश
तस्वीरो में देखा जा सकता है कि पिछले साल की तुलना में इस बार फसलों में आग अधिक लगाई जा रही है। 6 अक्टूबर दिल्ली हाई कोर्ट ने पंजाब, यूपी, हरियाणा, राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी को सख्त निर्देश दिए थे कि फसलों में आग लगाने को रोका जाए।
8-10 दिन में होगा असर
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च का कहना है कि यह आगर एकदम से दिल्ली की हवा को दूषित नहीं करेगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि हवा की दिशा और तापमान क्या है। यह 8-10 दिन ले सकती है।
दिल्ली सरकार ने भी लिखा पत्र
दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने इस बाबत पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सरकार को पत्र लिखा है कि खेतों में कटाई के बाद लगाई जाने वाली आग को तुरंत रोका जाए। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार को भी इस बाबत पत्र लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications