माया सरकार के एजेण्डे में न कृषि और न किसान?

Mayawati ignores farmers and agriculture: BJP
लखनऊ। प्रदेश में किसान बदहाली की कगार पर हैं। यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की कालाबाजारी हो रही है। राज्य सरकार के एजेण्डे से कृषि और किसान गायब हो चुके हैं। भाजपा ने प्रदेश की बसपा सरकार को किसान विरोधी बताया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि किसानों को ल बे अरसे से उर्वरक सही समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर हैं। पूर्वांचल सहित पूरे राज्य में यूरिया का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। सरकारी विक्रय केन्द्रों पर मिलने वाली यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की लगातार कालाबाजारी हो रही है।

उन्होंने कहा कि 296 रुपये प्रति बोरी की दर से मिलने वाली यूरिया को कालाबाजारी करने वाले 375 से 400 रूपये दर से किसानों को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरिया की कमी के कारण धान की फसल पीली होती जा रही है। अपनी बर्बाद होती फसल को बचाने के लिए किसान परेशान हैं। प्रदेश में कई जिलों में यूरिया संकट से जूझ रहे किसानों ने सडकों पर उतरकर सरकार के विरोध में प्रदर्शन भी किये बावजूद इसके उनको यूरिया मिल सके ऐसी कोई पहल सरकार की तरफ से अब तक नहीं हुई। उन्होंने इसके लिए सरकार की गलत नीतियों को दोषी ठहराया।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बसपा सरकार की लापरवाही के कारण ही बुवाई के समय भी डी.ए.पी. का संकट खडा हुआ था और अब यूरिया की कमी के कारण किसान परेशान हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि वह तत्काल किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने के लिए कड़े कदम उठाये और यूरिया की कालाबाजारी पर भी रोक लगाये।

प्रदेश में बाढ़ मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग दो दर्जन से भी अधिक जिलों में बाढ़ आने के कारण सैकडों गांव जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ से लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि भी प्रभावित हुई है। पूर्वांचल में तो बाढ़ के कारण स्थिति और भी भयावह हो गई है लेकिन राज्य सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी करती चली आ रही है। बाढ़ का कहर झेल रहे किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+