इजराइल में भारतीय टैलेंट का डंका, रेगिस्तान में उगाईं हरी-भरी सब्जियां, कृषि मंत्री तोमर ने की मुलाकात
इजराइल में भारतीय टैलेंट का डंका, रेगिस्तान में उगाईं हरी-भरी सब्जियां, कृषि मंत्री तोमर ने की मुलाकात
नई दिल्ली / यरुशलम, 12 मई : भारतीय मूल के शेरॉन चेरी ने इजराइल के रेगिस्तान में खेती कर रहे हैं। शेरॉन चेरी इजराइल के नेगेव रेगिस्तानी इलाके में हरी सब्जियां उगाते हैं। तकनीक की मदद से खेती कर रहे शेरॉन चेरी से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुलाकात की। तोमर ने शेरॉन से चुनौतीपूर्ण परिस्थियों में हासिल की गई कामयाबी की जानकारी ली। तोमर ने शेरॉन के सहयोगियों से भी मुलाकात की। चेरी बीयर मिल्का (Be'er Milka) नाम के डेजर्ट बुटीक फार्म के मालिक भी हैं। गौरतलब है कि इजराइल के चार दिनों के दौरे के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा। इजराइल भारत के 75 गांवों को संवारने में मदद करेगा।

इजराइली एग्रीटेक स्टार्टअप्स के साथ चर्चा
कृषि मंत्री तोमर ने इजराइल एक्सपोर्ट एंड इंटरनेशनल कोऑपरेशन इंस्टीट्यूट (Israel Export and International Cooperation Institute) में आधा दर्जन से अधिक इजराइली एग्रीटेक स्टार्टअप्स (Israeli Agritech Startups) के साथ भी चर्चा की। उन्होंने कंपनियों को भारत में काम करने के लिए न्योता दिया। कृषि मंत्रालय के बयान में बताया गया कि इजराइल के कृषि मंत्री ओडेड फोरर (Israel Agriculture Minister Oded Forer) ने भारत के अलग-अलग हिस्सों में इजराइल द्वारा स्थापित उत्कृष्टता केंद्रों (Centres of Excellence) को 'अगले स्तर' (India Israel relations next level) पर ले जाने की इच्छा व्यक्त की।

भारतीय मूल के किसान शेरॉन से मुलाकात
कृषि मंत्री तोमर ने इजरायल के नेगेव रेगिस्तानी इलाके (Negev desert area) में भारतीय मूल के किसान शेरोन चेरी (Indian-origin farmer Sharon Cherry) की भारतीय सब्जियां उगाने वाले एक खेत का भी दौरा किया। चेरी बीयर मिल्का (Be'er Milka) नाम के डेजर्ट बुटीक फार्म के मालिक भी हैं।

रेगिस्तान में सब्जियां, फल और सुपर फूड
कृषि मंत्रालय के मुताबिक इजराइल के रेगिस्तान में भारतीय मूल के किसान शेरॉन चेरी आधुनिक तकनीकों की मदद से नेगेव रेगिस्तान के बीचोबीच सब्जियां, फल और सुपर फूड उगा रहे हैं। इसमें उन्होंने रामत नेगेव एग्रो रिसर्च सेंटर (Ramat Negev Agro Research Centre) से तकनीकी सहयोग हासिल किया है।

खेती में रिसर्च करने वाली संस्था से संवाद
कृषि मंत्रालय ने बयान में कहा कि मंत्री ने भारतीय संदर्भ में कृषि में तकनीकी प्रगति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर एआरओ विशेषज्ञों के साथ बातचीत की। इसमें कहा गया है कि विचार-विमर्श के मुद्दों में संरक्षित वातावरण में फसल की खेती, मीठे पानी में मछली पालन, उन्नत पौध संरक्षण तकनीक, सटीक कृषि, सुदूर संवेदन और कटाई के बाद विज्ञान और प्रौद्योगिकी शामिल हैं।

शुष्क परिस्थितियों में खेती की जानकारी
इजराइल के अनुभव के बारे में कृषि मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने बताया, उच्च मूल्य वाली फसलों, सब्जियों और फलों पर ध्यान देने के साथ खेती में टेक्नोलॉजी और नवीन प्रक्रियाओं के बारे में सीखना मुख्य आकर्षण था। प्रतिनिधिमंडल ने कृषि अनुसंधान संगठन (Agricultural Research Organisation) और वोल्कानी इंस्टीट्यूट (Volcani Institute) का भी दौरा किया। यह केंद्र शुष्क परिस्थितियों में खेती करने की विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है।

तोमर का चार दिवसीय इजराइल दौरा
तोमर के चार दिवसीय इजराइल दौरे के दौरान उनके नेतृत्व में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल इजरायल के कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रमुख संस्थानों और प्रौद्योगिकी कंपनियों के अधिकारियों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ग्रीन 2000 - एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट एंड नो हाउ लिमिटेड (Green 2000 - Agricultural Equipment and Know How Ltd.) और NETAFIM लिमिटेड के केंद्रों का दौरा किया। इनका काम दुनिया भर में सूक्ष्म और स्मार्ट सिंचाई में प्रोजेक्ट की प्लानिंग और परामर्श का है।

भारत इजरायल मुक्त व्यापार समझौता
बता दें कि फिलहाल, भारत में 29 उत्कृष्टता केंद्र हैं जो किसानों की उपज बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। इजरायल के कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को भी बढ़ावा मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायल यात्रा के दौरान इजरायली समकक्ष यायर लैपिड के साथ एक हुई थी। इस दौरान भारत इजरायल मुक्त व्यापार समझौते पर सहमति बनी थी। कहना गलत नहीं होगा कि दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग और दृढ़संकल्प का ही नतीजा है कि भारतीय मूल के किसान शेरोन चेरी (Indian-origin farmer Sharon Cherry) शानदार कामयाबी हासिल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications