मशहूर पर्यावरणविद वंदना शिवा पुरस्कृत
मेलबर्न। भारत की मशहूर पर्यावरणविद वंदना शिवा को वर्ष 2010 के सिडनी शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें विकासशील देशों में महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग देने के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया जाएगा।
जलवायु परिवर्तन की चुनिंदा खबरें पढ़ें
वंदना को चार नवंबर को सिडनी ओपेरा हाउस में सिडनी शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इससे एक दिन पहले वह यहां भाषण देंगी। पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद वंदना ने कहा कि वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। वंदना ने कहा कि तीन नवंबर को सिडनी में आयोजित समारोह में वह कृषि क्षेत्र में महिलाओं का समर्थन और मानवाधिकार जैसे मुद्दों को उठाएंगी।
सिडनी पीस पाउंडेशन के निदेशक स्टुअर्ट रीज ने कहा कि वंदना एक प्रेरणादायी महिला हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष मैरी कोस्टाकिडिस ने कहा, "वंदना शिवा का काम मानवाधिकार और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है।"













Click it and Unblock the Notifications