आम बजट 2011: क्यूं मिली टैक्स में रियायत?

वित्त मंत्री ने बजट में कृषि क्षेत्र और किसानों पर फोकस किया है। किसानों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के लिए वर्ष 2011-12 के आम बजट में एक लाख करोड़ रुपये की वृद्धि की है। मुखर्जी ने कहा, "वर्ष 2011-12 के लिए मैं किसानों को कर्ज उपलब्ध कराने का लक्ष्य 3,75,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 4,75,000 करोड़ रुपये करता हूं।"
खाद्य महंगाई पर लगाम लगाने के लिए खेती पर ध्यान दिया जाना कि तना जरूरी है, लगता है यह बात प्रणब मुखर्जी और उनके सहयोगियों को समझ आ गई है। इस बार के बजट में सरकार ने खेती को प्रत्साहन देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री के भाषण में शामिल कृषि क्षेत्र और खाद्य सुरक्षा से जुड़े प्रमुख बिंदु निम्न हैं:
- कोल्ड स्टोरेज इकाइयों को आधारभूत संरचना क्षेत्र का दर्जा
- सार्वजनिक निजी भागीदारी प्रारूप के लिए व्यापक नीति बनेगी
- किसानों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने की जरूरत
- पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे
- चारे का उत्पादन बढ़ाने की जरूरत












Click it and Unblock the Notifications