कृषि मंत्रालय ने बदली नोटबंदी को किसानों के लिए नुकसानदेह बताने वाली रिपोर्ट, अब बताया फायदेमंद
नोटबंदी से किसानो
नई दिल्ली। नोटबंदी के चलते किसानों पर बुरे असर की बात कहने वाली अपनी रिपोर्ट पर कृषि मंत्रालय ने यू-टर्न ले लिया है। मंत्रालय ने इस पर मंगलवार को एक नई रिपोर्ट दाखिल की है, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी किसानों के लिए नुकसानदेह नहीं बहुत फायदेमंद साबित हुई। बीते हफ्ते मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आर्थिक मामलों की संसदीय स्थायी समिति को पेश की रिपोर्ट में माना था कि नोटबंदी से किसान बुरी तरह प्रभावित हुए और उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ा।

इस रिपोर्ट में नोटबंदी फायदेमंद
कमेटी में शामिल भारतीय जानता पार्टी के सदस्यों ने रिपोर्ट को लेकर अपनी नाखुशी जाहिर की थी और कहा था कि ये पूरी तरह से तैयार नहीं थी। अब मंत्रालय इस पर मंगलवार को कमेटी को नई रिपोर्ट पेश कर रहा है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एग्रीकल्चर सेक्टर को बेहतर करने का काम किया और इससे किसानों का लाभ हुआ।

रिपोर्ट में माना था नोटबंदी से हुआ भारी नुकसान
20 नवंबर को कृषि मंत्रालय, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और कुटीर, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय ने कांग्रेस सांसद वीरप्पा मोहली की अध्यक्षता वाली संसद की स्थायी समिति को नोटबंदी पर अपनी रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में मंत्रालय ने माना कि नोटबंदी के चलते देश के लाखों किसान फसलों के लिए बीज और खाद वगैरह नहीं खरीद पाए थे, जिसकी वजह से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा है कि सरकार ने जब नोटबंदी लागू किया था, तब किसान या तो अपनी खरीफ की फसल बेच रहे थे या रबी की फसल बो रहे थे। इन दोनों कामों के लिए उन्हें अच्छी-खासी रकम की जरूरत थी, लेकिन नोटबंदी के बाद बाजार से नोट ही गायब हो गए।

कृषि मंत्री ने कर दिया था खारिज
कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने भी अपने मंत्रालय की रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। राधामोहन सिंह ने रिपोर्ट पर कहा था नोटबंदी से खाद-बीज की बिक्री पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मीडिया में चल रहा है कि कृषि मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि नोटबंदी ने किसानों को प्रभावित किया था और नकद की कमी के कारण बीज खरीदने में असमर्थ हुए थे। यह सच से बहुत परे है। अब एक हफ्ते बाद मंत्रालय भी अपनी रिपोर्ट बदल रहा है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications