मिर्जापुर: आठवीं पास सपा मंत्री के खिलाफ भाजपा ने उतारा पांचवीं पास प्रत्याशी
कैलाश चौरसिया के मुकाबले के लिए बसपा ने परवेज खान को टिकट दिया है और दूसरी तरफ भाजपा से पंडित रत्नाकर मिश्रा पहली बार कैलाश चौरसिया का सामना करेंगे।
मिर्जापुर। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी कमर पूरी तरह कस ली है और डिजिटल इंडिया, कैशलेस, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन जैसी योजनाओं के जरिये नयी राजनीति का माहौल बदलती नजर आ रही है। वहीं, इस बार चुनाव में भाजपा ने मिर्जापुर जिले की नगर विधानसभा सीट से मौजूदा सपा विधायक और बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया से मुकाबले के लिए भाजपा ने पांचवीं पास प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। ये भी पढ़ें: बांगरमऊ: सपा उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा ने फेंका तुरुप का इक्का

कैलाश चौरसिया लगा चुके हैं जीत की हैट्रिक
बता दें कि मिर्जापुर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदता रहा है। शुरु से ही जनसंघ के बाद भाजपा के प्रत्याशी ही यहां से जितते रहे हैं। लेकिन पिछले तीन बार के विधानसभा चुनाव 2002, 2007, 2012 में सपा के कैलाश चौरसिया जीत की हैटि्क लगा चुके हैं। इस बार भी नगर सीट पर सपा की ओर से राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया को ही प्रत्याशी के तौर पर चुना गया है।

बसपा ने चौरसिया के खिलाफ परवेज खान को उतारा
बता दें कि कैलाश चौरसिया के मुकाबले के लिए बसपा तो काफी पहले परवेज खान को टिकट दे चुकी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा से रत्नाकर पहली बार चौरसिया का सामना करने के लिए तैयार हैं। बताया गया कि वैश्य वर्ग के मतों पर भाजपा की पकड़ होने के कारण इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी को लेकर सभी को इंतजार था। मंगलवार को भाजपा की जारी तीसरी सूची में लोगों का इंतजार खत्म हो गया।

पांचवीं पास प्रत्याशी से नाखुश हैं बीजेपी कार्यकर्ता
भाजपा ने नगर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मनोज जायसवाल पर वरियता देते हुए विंध्याचल के पंडित रत्नाकर मिश्रा को टिकट दिया है। रत्नाकर मिश्रा को टिकट दिये जाने पर चर्चा तेज हो गयी है कि अब तक नगर विधानसभा सीट पर आठवीं पास प्रत्याशी कैलाश चौरसिया तीन बार से विधायक बनते आ रहे हैं और अब भाजपा ने इनसे टक्कर लेने के लिए पांचवीं पास प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। वहीं, पांचवीं पास प्रत्याशी को उतारे जाने को लेकर भाजपा के अंदरखाने में बगावत शुरु हो गयी है और भाजपा समर्थकों में भी इस पांचवीं पास प्रत्याशी को लेकर कोई जोश और उत्साह नहीं है।

कौन है नगर सीट से प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा
रत्नाकर मिश्रा विंध्याचल मंदिर के तीर्थ पूरोहित हैं। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य हैं। सालो से भाजपा नेताओं को दर्शन-पूजन करवाते चले आ रहे हैं और इसी पकड़ के चलते उन्हें नगर सीट से टिकट के रुप में इनाम मिला है। यही नहीं, रत्नाकर मिश्रा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी भी माने जाते हैं जिसकी बदौलत रत्नाकर मिश्रा को विधायकी चुनाव का टिकट मिला है। जबकि नगर सीट से टिकट के दूसरे दावेदार मनोज जायसवाल थे जो कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह के विरोधी गुट के माने जाते हैं। ये भी पढ़ें: सपा के दिग्गज नेता को उनके घर में घेरने के लिए भाजपा ने लिया बसपा का सहारा
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications