छाता विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भरा पर्चा
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के मिशन को आगे बढ़ाना है।
मथुरा। मथुरा में नामांकन प्रकिया के दूसरे दिन छाता विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौधरी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विकास के मिशन को आगे बढ़ाना है। Read Also: सपा से गठबंधन पर मोल-भाव: कांग्रेस मांग रही है डिप्टी सीएम की पोस्ट!

भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौधरी का कहना है कि उनका मुकाबला किसी दल से नही हैं। वह बीजेपी के कार्यकर्ता हैं और उनकी पत्नी बीजेपी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।
नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला मुख्यालय पर कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गए हैं। श्री चौधरी 2 बार प्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। इस बार भाजपा के कमल निशान से चुनावी समर में अपना भाग्य आजम रहे है। Read Also: टिकट वितरण से नाराज भाजपा सांसद, किया राजा अरिदमन सिंह का विरोध












Click it and Unblock the Notifications