दिलचस्प है अपर्णा-प्रतीक यादव की प्रेमकहानी, बाली उम्र में ही कर बैठे थे इश्क
अपर्णा और प्रतीक का इश्क तो बाली उम्र की देन है, दोनों एक-दूसरे से प्रेम तबसे करने लगे थे जब दोनों हाईस्कूल के छात्र-छात्रा थे।
लखनऊ। यूपी चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, सारी पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस रोचक मुकाबले का एक महत्वपूर्ण हिस्सा सपा नेता मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव हैं, जिन्हें सपा ने लखनऊ कैंट से टिकट दिया है।
प्रतीक यादव की धर्मपत्नी और समाज सेविका के रूप में पहचानी जाने वाली अपर्णा यादव इन दिनों मुखर वक्ता के रूप में लोगों के सामने पेश आ रही हैं। इस समय चुनावी दंगल चल रहा है और ये महीना प्रेम का है ऐसे में अपर्णा और प्रतीक की लवस्टोरी का जिक्र ना किया जाए तो ये थोड़ी सी नाइंसाफी होगी।
तो चलिए आज हम आपको बताते हैं मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की लवस्टोरी, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं हैं...

बाली उम्र का प्यार
अपर्णा और प्रतीक का इश्क तो बाली उम्र की देन है, दोनों एक-दूसरे से प्रेम तबसे करने लगे थे जब दोनों हाईस्कूल के छात्र-छात्रा थे। एक विदेशी चैनल को दिये गए इंटरव्यू में अपर्णा ने इस बात का खुलासा किया था। अपर्णा ने यह भी कहा था कि वो प्रतीक से प्यार होने के काफा वक्त बाद उन्हें पता चला था कि वो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं।

प्रतीक के शौक ने किया अपर्णा के दिल पर कब्जा
सबको मालूम है कि प्रतीक यादव राजनीति से कोसों दूर रहते हैं, वो रीयल स्टेट और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं, उनकी फिटनेस ने ही अपर्णा के दिल को छू लिया था, जो धीरे-धीरे प्रेम में तब्दील हो गया।

पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी
अपर्णा का भोलापन, उनकी काबलियत और उनकी बातें प्रतीक यादव को भी अच्छी लगती थीं और दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती से आगे बढ़ाने का फैसला किया लेकिन दोनों के परिवार वाले पहले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। आपको बता दें कि अपर्णा यादव देश के जाने-माने पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं।

मुलायम को झुकना ही पड़ा
इसलिए हर लवस्टोरी की तरह अपर्णा-प्रतीक की प्रेमकहानी में भी उतार-चढ़ाव आए, जिसका दोनों ने डटकर मुकाबला किया। दोनों के प्यार ने शादी का मुकाम पाने के लिए अपने बड़ों का आशीर्वाद मांगा लेकिन ये आशीष उन्हें आसानी से मिला नहीं, हालांकि दोनों की मोहब्बत के आगे मुलायम को झुकना ही पड़ा।

दोनों की एक बेटी भी है...
फिलहाल अपर्णा और प्रतीक दोनों ने घरवालों की मर्जी से सात फेरे लिए और दोनों ने साल 2011 में शादी की। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम प्रथमा है।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications