Organ Donation Day: विश्व अंग दान दिवस का इतिहास, जानें कौन कर सकता है ऑर्गन डोनेट और कौन नहीं?

Organ Donation Day: विश्व अंग दान दिवस का इतिहास, जानें कौन कर सकता है ऑर्गन डोनेट और कौन नहीं?

नई दिल्ली, 13 अगस्त: आज हर साल 13 अगस्त को विश्व अंग दान दिवस मनाया जाता है। ऑर्गन डोनेशन डे को मनाने का उद्देश्य अंगदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वहीं लोगों को इसके लिए संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित करना है कि मौत के बाद अंगदान करने से कितनों की जिंदगी बच सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक एक व्यक्ति अपने हृदय, किडनी, अग्नाशय, फेफड़े, यकृत, आंतों (इंटेस्टाइन), हाथ, चेहरे, ऊतकों, अस्थि मज्जा और स्टेम कोशिकाओं को दान करने कम से कम पुरानी बीमारी से आठ लोगों की जान बचा सकता है। ऐसे में लोगों को ऑर्गन डोनेशन को लेकर जागरूक करने की जरूरत है।

Recommended Video

    World Organ Donation Day 2021: जानिए क्या है अंगदान, कैसे हुई इसकी शुरुआत? | वनइंडिया हिंदी
    Organ Donation Day

    विश्व अंग दान दिवस का इतिहास

    दुनिया में पहली बार अंगदान 1954 में किया गया था। रोनाल्ड ली हेरिक ने अपने समान जुड़वां भाई को 1954 में एक किडनी दान की थी। डॉक्टर जोसेफ मरे ने सबसे पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट किया। जिसके लिए 1990 में डॉक्टर जोसेफ मरे को फिजियोलॉजी या मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार भी मिला था।

    साल 2015 में एक नवजात, जो की अपनी जन्मजात बिमारियों की वजह से ज्यादा दिन जी ना सका। उसके परिवार वालों ने उसके मरने के बाद किडनी दान की। किडनी दान करने के बाद अब तक का सबसे कम उम्र का अंग दाता बन गया। लड़का पैदा होने के बाद सिर्फ 100 मिनट तक जीवित रहा था।

    वहीं स्कॉटलैंड की 107 वर्षीय महिला ने साल 2016 में अपनी मृत्यु के बाद कॉर्निया दान किया था। ये महिला दुनिया की सबसे उम्रदराज वाली अंग दाता बनी।

    कौन कर सकता है ऑर्गन डोनेट (अंगदान)

    चाहे आपकी उम्र कुछ भी हो आप ,ऑर्गन डोनेटर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर आप 18 साल के हैं या उस से अधिक उम्र के हैं तो अंग दान के लिए रजिस्ट्रेशन आप अपनी मर्जी से करवा सकते हैं। लेकिन यदि कोई 18 वर्ष से कम आयु का है, तो उसे अंगदान करने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति की आवश्यकता होती है।

    अगर आप मृत्यु के बाद अंगदान के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उस व्यक्ति का चिकित्सा मूल्यांकन किया जाएगा। ताकि ट्रांसप्लांट करने वाली टीम पता लगा सके कि शख्स के कौन से अंग दान किए जा सकते हैं। बता दें कि मृत्यु के बाद अंगदान को शवदान कहा जाता है। अंगदान कोई जीवित शख्स भी कर सकता है। हालांकि इस तरह के अंग दान में किडनी जैसे कुछ सीमित अंग ही डोनेट किए जाते हैं।

    कौन नहीं कर सकता अंगदान?

    कुछ विशिष्ट स्थितियों से पीड़ित होने पर कोई व्यक्ति अपना अंग दान नहीं कर सकता है। एचआईवी, कैंसर जैसे बीमारी से पीड़ित शख्स मृत्यु के बाद अंगदान नहीं किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+