Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Food Day: 'रोटियां उन्ही की थाली से कूड़े तक जाती हैं...', इन संदेशों को जरिए लोगों को समझाएं भोजन का महत्व

Food Day:'रोटियां उन्ही की थाली से कूड़े तक जाती हैं...', इन संदेशों को जरिए लोगों को समझाएं भोजन का महत्व

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर: विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को हर साल दुनियाभर में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) की पहल के बाद ही इस दिन के मनाने की शुरुआत हुई थी। विश्व खाद्य दिवस मनाने का मकसद भूखमरी को खत्म करना और सभी के लिए स्वस्थ आहार सुनिश्चित करना है। इस दिन भोजन के महत्व को लेकर दुनियाभर में जागरूकता अभियान चलाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र के दुनियाभर के 150 देशों में विश्व खाद्य दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विश्व खाद्य दिवस की इस साल की थीम है- "स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन'' लेकिन हर साल की तरह इस साल भी विश्व खाद्य दिवस पर भूखमरी और भोजन की बर्बादी का मसला चिंता का विषय है। विश्व खाद्य दिवस पर आप लोगों को अपने मैसेज के लिए अन्न की बर्बादी नहीं करने के लिए जागरूक कर सकते हैं।

Recommended Video

    World Food Day : क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड डे? जानें पूरा इतिहास | वनइंडिया हिंदी
    World Food Day

    इन संदेशों को जरिए लोगों को समझाएं भोजन का महत्व

    - ''रोटियां उन्ही की थाली से कूड़े तक जाती हैं, जिन्हें पता नहीं होता भूख क्या होती है।''

    -''अन्न की बर्बादी सबसे बड़ा पाप है, जीवन में, इसलिए जितनी भूख, उतना ही भोजन लो थाली में''

    -''हर पांच सेकेंड में एक बच्चा भूख से मर जाता है, इसलिए भोजन बर्बाद ना करें।''

    - ''खाने के बर्बादी की चिंता से क्यों हैं सब अनजान, दुनियां में एक-तिहाई खाने का होता हैं नुकसान।''

    -''अन्न की बर्बादी ना करे,बचें हुए भोजन का सदुपयोग करें।''

    -''शुभ कार्यों में भोजन उतना ही बनाएं, कि बचने पर कभी फेकनें की नौबत ना आए।''

    विश्व खाद्य दिवस का इतिहास

    विश्व खाद्य दिवस 16 अक्टूबर को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 1945 में संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ( एफएओ) की स्थापना हुई थी। संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन की स्थापना दिवस के दिन ही विश्व खाद्य दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया था। विश्व खाद्य दिवस नवंबर 1979 में पहली बार यूएन द्वारा मनाया गया था। इस दिन को मनाने का सुझाव हंगरी के पूर्व कृषि और खाद्य मंत्री डॉ पाल रोमानी ने दिया था। धीरे-धीरे यह दिन भूख, कुपोषण, स्थिरता और खाद्य उत्पादन के बारे में जागरूकता बढ़ाने का एक तरीका बन गया। 1981 से विश्व खाद्य दिवस ने खाद्य सुरक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए विभिन्न विषयों को उजागर किया। जिनमें से अधिकांश कृषि के इर्द-गिर्द के मुद्दे थे।

    विश्व खाद्य दिवस का महत्व

    विश्व खाद्य दिवस हर साल संयुक्त राष्ट्र के एफएओ की स्थापना की वर्षगांठ के दिन संस्था के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य वैश्विक भूख से निपटना और दुनिया भर में भूख मिटाने का प्रयास करना है। इस साल विश्व खाद्य दिवस पर यूएन ने उन लोगों के महत्व पर जोर दिया है, जो आपने भोजन के लिए खेती करते हैं, जो फूड हीरो हैं। जिन्होंने एक स्थायी दुनिया के निर्माण में अहम भूमिका निभाई है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+