Skincare Tips: स्किन की रेडनेस से छुटकारा दिलाएंगे ये 7 उपाय

नई दिल्ली, 10 अगस्त। चेहरे का लाल होना यानि रेडनेस का आना काफी आम है। चेहरे पर रेडनेस तब आती है जब रक्ति वहिकाओं में ऐसी स्थिति पैदा हुआ होती है जब रक्त त्वचा की सतह तक पहुंच जाता है। यह तेज धूप से लेकर एलर्जी समेत कई चीजों से हो सकता है। इसे रोजासिया भी कहा जाता है जो लाइट स्किन वाली महिलाओं में ज्यादा होने की संभावना रहती है। कई बार हम स्किन को बहुत ज्यादा एक्सफोलिएट करते हैं जिसके चलते भी चेहरा लाल हो जाता है। ऐसी स्थिति होने पर चेहरे पर या शरीर में किसी अन्य जगह पर भी दाने उभरने लगते हैं। यह देखने में भी अजीब लगता है लेकिन अच्छी बात है यह है कि जरा सी सावधानी और कुछ उपायों का पालन कर त्वचा को ठीक किया जा सकता है। ऐसे ही कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप त्वचा की रेडनेस से छुटकारा पा सकते हैं।

Skin

ये उपाय दिलाएंगे छुटकारा
1- अगर आपकी त्वचा पर ऐसे लाल रंग के निशान या चकत्ते दिखाई दे रहे हैं तो अच्छा है कि इसी तरह से स्नान करें। गर्मी, सनबर्न या रोजासिया से संबंधित लाली के इलाज लिए ठंडे पानी से नहाना अच्छा उपाय माना जाता है।

2- मौसम बदलने के चलते भी बहुत लोगों की त्वचा लाल होने लगती है। उन्हें सनस्क्रीन का उपयोग करने से दानों को कम करने में मदद मिलती है। अगर आपकी त्वचा पर भी रेडनेस की शिकायत है तो घर से बाहर निकलें तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। कई बार मानसून सीजन में हम धूप को हल्का समझ लेते हैं लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं है। बारिश के मौसम में खुलने वाली धूप बहुत तेज होती है। सनस्क्रीन क्रीम इससे अच्छा बचाव करती है।

3- अगर आपकी त्वचा लाल हो रही है तो ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल से बचें जिनमें अल्कोहल का प्रयोग हुआ हो। ये प्रोडक्ट त्वचा से रिएक्ट करके वहां जलन पैदा कर सकते हैं। इसलिए स्किनकेयर उत्पाद खरीदने से पहले, सामग्री को ध्यान से पढ़ें।

4- त्वचा के लाल होने के पीछे इसका रूखा हो जाना भी एक वजह है। त्वचा को हाईड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद ग्लिसरीन युक्त प्रोडक्ट को लगाएं।

5- त्वचा का लाल होना इसके संवेदनशील होने की निशानी है। संवेदनशील त्वचा तेज सुगंध पर प्रतिक्रिया करती है। ऐसे में तेज खुशबू वाले डियोड्रेंट, स्किन क्रीम और सौंदर्य प्रसाधनों के उपयोग से बचने की कोशिश करें।

6- त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से बचें। चाय, कॉफी औऱ मसालेदार भोजन, शराब और तापमान में गर्म पेय का सेवन करने से त्वचा की लालिमा प्रभावित हो सकती है, इसलिए हमेशा इन चीजों के सेवन से बचें।

7- कई बार देखा जाता है कि मेकअप लगाते समय चेहरे तो थपथपाकर उसे रगड़ा जाता है। ऐसा करने से त्वचा पर जो घर्षण होता है वह रेडनेस को बढ़ा सकता है और बाहर निकलने पर चेहरे का कुछ हिस्सा लाल नजर आ सकता है। साथ ही ऐसे मेकअप चुनें जिसमें त्वचा को कोमल बनाने के साथ रेडनेस से भी निपटने के गुण समाये हों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+