Ashutosh Tiwari       Mar 17, 2023

आखिर 2 करोड़ रुपये किलो क्यों बिक रही 'व्हेल की उल्टी'

व्हेल की उल्टी बहुत ज्यादा कीमती होती है। सुनने में ये बात भले ही अजीब लगे लेकिन ये सच है।

पिछले कुछ सालों में इसकी तस्करी बढ़ती जा रही है। जिससे पुलिस वाले भी परेशान हैं।

मार्केट में एक किलो व्हेल की उल्टी की कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

व्हेल की उल्टी कठोर मोम की तरह होती है, इसे प्लोटिंग गोल्ड भी कहा जाता है।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जब व्हेल का खाना यानी मांस उसके पेट से होते हुए आंत तक पहुंचता है। तो इस उल्टी का निर्माण होता है।

आंत में निर्माण होने के बाद व्हेल इसे उगल देती है। ये बहुत जटिल और दुर्लभ प्रक्रिया है।

पानी के साथ बहकर ये समुद्र किनारे आ जाते हैं। इसके बाद इसको बेचा जाता है।

परफ्यूम बनाने वाली कंपनियों में इसकी काफी मांग है। इस वजह से इसकी कीमत भी ज्यादा है।

भारत में Catfish पालना क्यों है बैन? हर मामले में विचित्र है ये मछली