Ashutosh Tiwari Mar 09, 2023
भारत में Catfish पालना क्यों है बैन? हर मामले में विचित्र है ये मछली
भारत में कई सालों पहले कैटफिश को पालने पर रोक लगा दी गई थी। इसे मांगुर मछली भी कहते हैं।
हालांकि अभी भी बहुत सी जगहों पर ये पाई जाती हैं। कुछ लोग चोरी-छिपे इनकी बिक्री भी करते हैं।
दरअसल ये मछली मांसाहारी होती है, जो अपने आसपास रहने वाले सभी जीवों को खा जाती है।
मान लीजिए एक तालाब में 10 मछली की प्रजातियां हैं, तो कुछ दिनों बाद उसमें सिर्फ एक ही प्रजाति बचेगी।
वो प्रजाति कोई और नहीं बल्कि कैटफिश रहेगी। ये कछुओं के बच्चे आदि को भी खा जाती है।
ये इंसानों का मांस खाकर भी बड़ी हो जाती है। अगर आप इसे गंदे पानी में रखेंगे तो ये और तेजी से बड़ी होगी।
रिसर्च में पता चला था कि इसको खाने से कैंसर, लीवर की बीमारी आदि होती है। इस वजह से इस पर बैन है।
सबसे पहले 1998 में इस पर केरल ने बैन लगाया था। फिर 2000 में इसे पूरे देश में बैन कर दिया गया।