Tap to Read ➤

ट्विटर: ज्यादा फॉलोअर्स वाली हस्तियां, PM मोदी किस नंबर पर?

दुनिया में सोशल मीडिया का 8.8% यूजर बेस ट्विटर के पास है। इसके भारत में सवा 2 करोड़ यूजर्स हैं। मगर, यहां अकेले PM मोदी के 7 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर हैं। इस संख्या पर सवाल उठते रहे हैं, अब क्या आपको मालूम हैं सर्वाधिक फॉलोअर्स वाले अकाउंट्स?
Vijay Ram
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स बराक ओबामा के हैं। ट्विटर के दुनियाभर में कुल 21 करोड़ एक्टिव यूजर्स हैं। अकेले बराक को 13 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इससे वह नं-1 हैं।
ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स रखने वालों में कनाडा के म्यूजिशियन जस्टिन बीबर दूसरे नंबर पर हैं। जिन्हें 114 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
अमेरिका की सिंगर केटी पेरी (@katyperry) के 108 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। और, वह दुनिया में तीसरे नंबर पर हैं।
कैरीबियन आइलैंड्स की म्यूजिशयन (संगीतकार) रिहाना (@rihanna) दुनिया में चौथे नंबर पर हैं। इनके 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।
पुर्तगाल के फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को ट्विटर पर 9 करोड़ से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इनका अकाउंट @cristiano है।
अमेरिका की संगीतकार टेलर स्विफ्ट (@taylorswift13) ज्यादा ट्विटर फॉलोअर्स के मामले में दुनिया में 6वें नंबर पर हैं।
एलन मस्क (@elonmusk), जिन्होंने अभी ट्विटर को खरीद लिया है। यानी ट्विटर के नए मालिक, वे खुद फॉलोअर्स के मामले में दुनिया में 7वें नंबर पर हैं। 8.7 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
अमेरिका की संगीतकार एवं एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) के 8 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये खुद भी 1 लाख से ज्यादा लोगों को फॉलो करती हैं।
दुनिया में 9वें नंबर पर हैं भारत के PM मोदी। भारत में 2.3 Cr ट्विटर यूजर्स हैं, वहीं अकेले मोदी के 7 Cr से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ये कैसे संभव है, सवाल उठते रहे हैं। कुछ एजेंसियां आंकड़े को पेड/फेक बता चुकी हैं।
भारत में PM मोदी के ही सर्वाधिक फॉलोअर्स हैं। इनके बाद हमारे PMO का ही नंबर है। इस @pmoindia अकाउंट पर 48 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ट्विटर...इंटरनेट पर एक ऐसी जगह है, जहां हम सभी किसी भी विषय पर अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं और मशहूर हस्तियों से भी बात कर सकते हैं। इसके पास दुनियाभर में 20 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं।
ट्विटर के पास दुनिया के कुल सोशल मीडिया यूजर बेस का 8.8% हिस्सा है।
ऐसे हुई थी शुरूआत: अमेरिका में रहने वाले जैक डॉर्सी ने अपने 3 साथियों के साथ 21 मार्च 2006 को सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर की स्थापना की थी।
ट्विटर शुरू कर डॉर्सी कुछ ही सालों में अमेरिका के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर्स में से एक बन गए थे। अब तक जैक डॉर्सी, एवान विलियम्स और डिक कोस्टलो इसके CEO के पद पर रह चुके हैं। भारतीय मूल के पराग मौजूदा CEO हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने खरीदा ट्विटर, अब बन जाएगा प्राइवेट कंपनी, इसका इंटरनेट पर कितना प्रभाव है, कितने कर्मचारी हैं इसमें, सर्वाधिक उपयोगकर्ता कहां पर हैं?
यहां देखिए